इंदौर : ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा (एम्स) इंदौर द्वारा तेजाजी नगर में संचालित बापू-बुद्ध बालक छात्रावास परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सेनिटेशन (शौचालय) ब्लाॅक का शुभारंभ यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार खरे एवं क्षेत्रीय प्रबंधक लिपिका कालरा के आतिथ्य एवं एम्स के इंदौर केंद्र प्रमुख स्वामी ऐश्वर्यानंद सरस्वती के सान्निध्य में हुआ। अतिथियों का स्वागत बाबूलाल अग्रवाल, चंद्रशेखर स्वामी, सुनील मालवीय, राजेंद्र महाजन, प्रभाष शर्मा आदि ने किया। अतिथियों ने कहा कि देश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की दिशा में यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस एवं एम्स के संयुक्त तत्वावधान में यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस अवसर पर छात्रावास में निःशुल्क रहने वाले बच्चे एवं उनके पालकों के अलावा शहर के विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Related Posts
December 18, 2018 खत्म हुई तल्खी, बड़े भैया से मिलकर सुदर्शन ने जताया खेद इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 से बीजेपी के प्रत्याशी रहे सुदर्शन गुप्ता सोमवार शाम बड़े […]
December 26, 2022 मूक – बधिरों के लिए इंदौर पुलिस ने जारी की देश की पहली हेल्पलाइन
मूक - बधिर, दिए गए नंबर पर मैसेज अथवा वीडियो कॉल कर ले सकेंगे पुलिस की मदद।
इंदौर : […]
June 3, 2025 ग्लोबल डिजिटल फोरम में भारत व इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगे राजेश उदावत
एमआईसी सदस्य हैं राजेश उदावत।
इंदौर : नगर निगम में महापौर परिषद के सदस्य, योजना एवं […]
February 5, 2021 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को पूरीतरह प्रारम्भ करने के संभागायुक्त ने दिए निर्देश
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज […]
November 6, 2020 मालिनी गौड़ के विरोध के बाद ठंडे बस्ते में गई चिड़ियाघर शिफ्ट करने की योजना..!
इंदौर : चिड़ियाघर को राला मण्डल में शिफ्ट करने को लेकर चल रहे प्रस्ताव पर वन विभाग ने […]
July 3, 2024 नगर निगम ने मनाया अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
महापौर ने की कपड़े के झोले का उपयोग करने की अपील।
प्लास्टिक बैग के उपयोग के नुकसान […]
March 17, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव व जनता में हो सुरक्षा का भाव, इसी उद्देश्य को […]