इंदौर : सांवेर उपचुनाव के बाद से ही कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिवाली पर सैम्पल टेस्टिंग कम हो रही थी इसलिए संक्रमित आंकड़े भी कम नजर रहे थे। अब जैसे ही टेस्टिंग बढ़ी, संक्रमित मामलों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बुधवार 18 नवम्बर को तो संक्रमित मामले ढाई सौ के पार हो गए। हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में देखा जाए तो ग्रोथ रेट में कमीं आई है। बीते 4-5 दिनों से ग्रोथ रेट 9 फीसदी के आसपास बना हुआ था पर बुधवार को ढाई सौ पार होने के बावजूद ग्रोथ रेट 7 फीसदी ही रहा। बुधवार को 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।
255 नए संक्रमित मामले सामने आए।
बुधवार को 1316 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 3792 सैम्पलों की जांच की गई। 3496 निगेटिव पाए गए। 255 में संक्रमण की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 36310 मामले संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि 92 फीसदी से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं।
3 और संक्रमित मरीजों की गई जान।
बुधवार को 3 और कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई।इसी के साथ कुल 722 मरीज अब तक कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
32 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 32 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 33425 मरीज कोरोना पर विजय पाने में कामयाब रहे हैं। 2163 का इलाज चल रहा है।
Related Posts
May 4, 2021 मोघे, मूलचंदानी ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज, मीडियाकर्मियों को भेंट की पीपीई किट
इंदौर : नगर निगम में चल रहे टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर वरिष्ठ बीजेपी नेता कृष्णमुरारी […]
August 11, 2021 इंदौर को आसपास के शहरों से जोड़ने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की लालवानी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाई मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर और आसपास के शहरों के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट […]
January 27, 2020 तरुण जत्रा में श्रेष्ठ व्यंजन और वेशभूषा के लिए दिए गए पुरस्कार इंदौर : दशहरा मैदान पर हीरक जयंती रहवासी संघ, महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर और तरुण मंच […]
April 7, 2022 दो पहिया वाहन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटसाइकिलें बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया […]
February 24, 2025 शोध को व्यवसायिक रणनीतियों में बदलना आवश्यक : डॉ. जैन
PICOM-25 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन,
उत्कृष्ट शोध पत्रों, पीएचडी थीसिस को […]
July 11, 2025 नवीन भवन निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए नगर निगम लेगा 500 करोड़ का लोन
निगम ऑन डिमांड पर घर-घर से उठाएगा कचरा।
इंदौर के प्राणी संग्रहालय में बनेगा सेन्ट्रल […]
March 1, 2023 निवेदिता सराफ अभिनीत मराठी नाटक का मंचन 4 व 5 मार्च को होगा
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक 'मी, स्वरा आणि ते दोघं का मंचन […]