गुलाब के बगीचों के लिए 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को स्पर्धा।
बच्चों की चित्रकला स्पर्धा भी 4 फरवरी को।
इंदौर : मालवा रोज सोसायटी द्वारा आगामी 3 और 4 फरवरी को 36वीं वार्षिक गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन गांधी हाल में किया जाएगा। इसके पूर्व 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को इंदौर, पीथमपुर, देवास एवं धार जिलों के लिए उद्यान प्रतियोगिता भी होगी, वहीं स्कूली बच्चों के लिए गुलाब पर आधारित चित्रकला स्पर्धा भी 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से गांधी हाल में होगी।
मालवा रोज सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. देव पाटोदी, सचिव डॉ. अरुण सराफ एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिक गुलाब मेले में कट फ्लावर काम्पीटिशन 3 फरवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक तथा पुष्प सज्जा स्पर्धा भी 3 फरवरी को ही आयोजित होगी। इस बार गुलाब की देखभाल एवं उसको उगाने की विधि के संदंर्भ में एक कार्यशाला का आयोजन भी 3 एवं 4 फरवरी को किया जाएगा।
सोसायटी के सुनील खंडेलवाल, जे.सी. शर्मा, मयंक मिश्रा, ब्रजेश सारस्वत एवं आनंद गोखले ने बताया कि वार्षिक गुलाब मेले की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। इस बार अनुमान है कि गुलाब मेले में 3 हजार से अधिक किस्म के गुलाब प्रदर्शित किए जाएंगे।
Related Posts
September 8, 2021 डकैती की योजना बनाते तेजाजी नगर पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
इंदौर : इंडियन पेट्रोल पंप खंडवा रोड इंदौर पर डकैती डालने की योजना बनाते तेजाजी नगर […]
September 1, 2022 200 साल पुरानी है होलकर कालीन गणेशोत्सव की परंपरा
इंदौर : लोकमान्य पं. बाल गंगाधर तिलक ने भले ही गणेश उत्सव को सार्वजनिक रूप से मनाने की […]
December 25, 2019 इंदौर एकेडमी ने प्रकाश सोनकर स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा जीती इंदौर : लगभग 10 हजार दर्शकों के बीच दमदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर एकेडमी ने प्रकाश […]
June 1, 2022 मप्र में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव का भी ऐलान कर दिया […]
February 26, 2020 युवराज उस्ताद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रासुका में होगा निरुद्ध इंदौर : क्राइम ब्रांच ने बुधवार को फरार गैंगस्टर युवराज उस्ताद को गिरफ्तार कर लिया। मिली […]
May 21, 2024 संपत्ति कर के रेट जोन में बदलाव से 71 वार्डों की 531 कालोनियां प्रभावित
इंदौर : नगर निगम ने संपत्ति कर के रेट जोन में जो बदलाव किया है, उसका असर शहर के 71 […]
December 16, 2017 राहत: नही होगी गिरफ्तारी इंदौर : आदिम जाति कल्याण मंत्री लालसिंह आर्य को शुक्रवार को हाई कोर्ट की इंदौर बेंच से […]