इंदौर : प्रदेश के जिन शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले बीते एक सप्ताह में तेजी से बढ़े हैं उनमें रात्रिकालीन कर्फ्यू का ऐलान सीएम शिवराज ने किया है। कर्फ्यू की अवधि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी।
इन 5 शहरों में रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिन 5 शहरों में 21 नवम्बर से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जा रहा है, उनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम शामिल हैं। कर्फ्यू अवधि में माल वाहनों के आवागमन की छूट होगी। वहीं औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले श्रमिक व कर्मचारी भी आ- जा सकेंगे।
सावधानी में ही सुरक्षा है।
सीएम शिवराज ने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। घर से बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करें। साबुन से बार- बार हाथ धोते रहें और दो गज की दूरी बनाकर रखें। क्योंकि सावधानी में ही सुरक्षा है।
आपदा प्रबंधन समूह लेंगे निर्णय।
सीएम शिवराज ने कहा कि जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन समूह बैठक कर परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लेंगे। अगर किसी क्षेत्र, मोहल्ले या कॉलोनी में पॉजिटिव मरीज ज्यादा मिलते हैं तो वहां कंटेन्मेंट जोन बनाकर लोगों की आवाजाही को रोका जाएगा।
Related Posts
March 17, 2024 कीर्ति सिंह के कविता संग्रह ‘सच कहूं – ये कलम की सोहबत है’ का लोकार्पण
इंदौर : शहर की बहुविध प्रतिभा की धनी कीर्ति सिंह गौड़ अच्छी जर्नलिस्ट व एंकर होने के […]
January 26, 2021 सुमित्रा महाजन पद्मभूषण से होंगी अलंकृत
नई दिल्ली : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन ने पुनः इंदौर का मान बढाया है। […]
March 19, 2024 नकबजनी की वारदातें करने वाले गिरोह के तीन बदमाश पकड़ाए
आरोपियों के कब्जे से 22,800 रुपए नकद, चार मोटरसाइकिल सहित ढाई लाख रुपए मूल्य का माल […]
October 31, 2022 यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का समापन, विभिन्न विषयों पर विद्वान वक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन
इंदौर : यंग थिंकर्स फोरम के बैनर तले स्थानीय डेली कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव […]
March 16, 2022 ऑनलाइन ठगी की शिकार आवेदिका को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए 60 हजार रुपए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने पीड़िता के […]
November 24, 2021 लिफ्ट लेने के बहाने लड़की ने फरियादी से की रुपयों की मांग, बेग लेकर हुई रफूचक्कर
इंदौर : मुंह पर स्कार्फ बांधे कोई लड़की आपसे हाथ देकर लिफ्ट मांगे तो सावधानी बरतें, […]
February 1, 2020 निगरानी में है बेटी की शादी के लिए आया चीनी परिवार.. मंदसौर : इन दिनों दुनियाभर में चाइना से फैल रहे कोरोना वायरस का डर बना हुआ है। ऐसे में […]