भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एक घंटे की समीक्षा बैठक की। इसमें जिलों से आई क्राइसिस मैनेजमेंट रिपोर्ट पर मंथन हुआ। यह सामने आया कि प्रदेश में 9 जिलों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा, रतलाम, धार, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में संक्रमण सबसे ज्यादा है। शिवराज ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि इन जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के फैसलों को लागू किया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे lockdown के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इससे आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होती हैं। लिहाजा, जिला प्रशासन सख्ती न बरते, बल्कि व्यापारियों से बाजार बंद करने की अपील करें। साथ ही उन्हें कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित करे। मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए 24 नवंबर को फिर बैठक बुलाई है।
युवाओं में ज्यादा संक्रमण।
जिलों से मिली रिपोर्ट में सामने आया कि बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं और महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में संक्रमण का रेट ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 प्रतिशत युवा संक्रमित हैं। यह बात भी सामने आई कि युवा ज्यादा लापरवाह हैं। ऐसे में समाजसेवी संगठनों के सहयोग सेे युवाओं के बीच ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में हुए मंथन में यह भी सामने आया कि गांव की अपेक्षा शहरों में संक्रमण ज्यादा तेजी से फैल रहा है।
Related Posts
April 18, 2022 अब सुबह 9 बजे खुलेंगे बैंक और वित्तीय संस्थान, आरबीआई ने जारी किए निर्देश
नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्तीय बाजार और बैंकिंग कारोबार के समय […]
August 5, 2021 झाबुआ पहुंचे आईजी मिश्र, कानून- व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा, त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
इंदौर : आई जी इंदौर रेंज हरिनारायण चारी मिश्र ने गुरुवार को झाबुआ का वार्षिक निरीक्षण […]
March 17, 2022 पैदल दफ्तर जा रही युवती को धक्का देकर मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार बदमाश
इंदौर : नवलखा इलाके में पैदल ऑफिस जा रही युवती को धक्का देकर बाइक सवार बदमाशों ने उंसक […]
July 25, 2020 फुटकर, ठेला व्यापारियों के बीच पहुंचे विधायक शुक्ला, व्यापारियों ने निगमकर्मियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने शुक्रवार अपने विधानसभा क्षेत्र के फुटकर, ठेला […]
December 3, 2021 वन विभाग का पिंजरा तोड़ गायब हुआ तेंदुआ, बुरहानपुर से रेस्क्यू कर लाया गया था चिड़ियाघर..!
इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर रहस्यमय तरीके से गायब तेंदुए का […]
July 26, 2021 अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा रिंग रोड स्थित पीपल्याहाना ओवरब्रिज
इंदौर : प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्र के अनुमोदन के […]
June 20, 2021 ख्यात कमेंट्रेटर सुशील दोषी से मिले मंत्री सिलावट, टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का किया आग्रह
इंदौर : बीजेपी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता लोगों के घर- घर जाकर पीले […]