इंदौर : सोशल मीडिया पर इंदौर व प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर चल रही खबरों को शासन- प्रशासन ने असत्य और भ्रामक करार दिया है। शासन की ओर से ये साफ कर दिया गया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
किसान और आम नागरिक अफवाहों पर न दें ध्यान।
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि मप्र में लॉकडाउन नहीं लगेगा।आम लोग व किसान इसको लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लॉक डाउन को लेकर चल रही खबरें गलत हैं। इन्हीं के चलते मंडी में उपज की भारी आवक हो रही है। बड़ी तादाद में किसान सब्जी व अनाज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं है। सरकार किसानों की उपज ख़रीदने के लिए प्रतिबध्द है। लॉकडाउन लगाने की सरकार की कोई मंशा नहीं है।
कलेक्टर ने भी सप्ताह में दो दिन लॉक डाउन लगाने का किया खंडन
इधर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी शनिवार- रविवार को इंदौर में लॉकडाउन लगाने सम्बन्धी अफवाह को गलत ठहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर चल रही खबरें सही नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि इंदौर में किसी तरह का लॉक डाउन नहीं लगाया जा रहा है। जो भी इस तरह की अफवाह फैलाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
August 18, 2023 सड़क व फुटपाथ पर कब्जा कर सामान बेचने वालों के खिलाफ पीवाय रोड के व्यापारी भी हुए लामबंद
निगमकर्मियों की मिलीभगत से सड़क व फुटपाथ पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप।
सड़क पर अवैध […]
April 19, 2019 अस्वाभाविक थी रोहित शेखर की मौत, हत्या का प्रकरण दर्ज नई दिल्ली: यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायणदत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की […]
February 17, 2022 साईं भक्त स्व. पाठक की जयंती पर समाजसेवियों का किया गया सम्मान
इंदौर : केन्द्रीय साई सेवा समिति के संस्थापक स्व.सुरेन्द्र पाठक एडवोकेट के जन्मदिन पर […]
May 13, 2025 मालवा उत्सव में लोककलाओं की मनोहारी प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी
लड़ाकू विमान राफेल की प्रतिकृति बनीं आकर्षण का केंद्र।
इंदौर : पाकिस्तान और पीओके […]
September 12, 2022 भारतीय संस्कृति आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. डेविश जैन
छात्र पाश्चात्य सभ्यताओं का अंधाधुंध अनुसरण ना कर देश की संस्कृति, परम्पराओं की रक्षा […]
October 30, 2022 10 हजार का इनामी शराब कारोबारी रिंकू भाटिया गिरफ्तार
इंदौर : शराब कारोबारी और गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष रिंकू भाटिया को पुलिस ने इंदौर […]
June 21, 2025 पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
रतलाम : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 11वॉं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योग फॉर वन अर्थ, वन […]