उज्जैन : बुधवार सुबह मक्सी रोड स्थित शंकरपुर के पास मजदूरों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत होने से बस पलटी खा गई। इस घटना में एक मजदूर ने दम तोड़ दिया और दर्जनभर से अधिक घायल हो गए।
बताया जाता है हादसे का शिकार हुई बस में करीब 55 यात्री सवार थे। बस मजदूरों को लेकर कानपुर से अहमदाबाद जा रही थी ।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी पल्लवी शुक्ला, पंवासा थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम एवं चिमनगंज थाना प्रभारी अजीत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने दोनों ओर लगे जाम को खुलवाया।
गौरतलब है कि पंवासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मक्सी रोड पर बीते एक माह में कई हादसे हो चुके हैं। एक बार तो आक्रोशित भीड़ ने थाने पर पथराव तक कर दिया था। उस दौरान सम्बंधित मंत्री ने दौरा कर आवश्यक सुधार के लिए दिशा निर्देश दिए थे, पर बात आई गई हो गई। नतीजा ये की रहा कि हादसे अभी भी घटित हो रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी व नेता आंखे मुंदे बैठे हैं।
Related Posts
July 22, 2021 एमवी कंचन में फंसे चालक दल के 12 सदस्यों को कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित निकाला
नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक दल ने एक दिन पूर्व गुजरात के उमरगाम में फंसे मोटर वेसल […]
July 11, 2022 श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 13 जुलाई को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थानछत्रीबाग में श्री गुरूपूर्णिमा […]
October 19, 2024 जिला परियोजना समन्वयक को लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती शीला मेरावी को एक लाख रुपए की […]
June 10, 2020 कुवैत से लौटे 45 प्रवासी यात्री, क्वारनटाइन सेंटर भेजे गए.. इंदौर : वंदे भारत योजना के तहत 51 लोगों को लेकर कुवैत का विमान इंदौर पहुंचा। बताया जाता […]
December 7, 2021 नए वेरिएंट के संक्रमण की आशंका के चलते कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित होंगे 10 फीसदी बेड
इंदौर : इंदौर जिले में कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन के संक्रमण की आशंका को लेकर प्रशासन […]
June 14, 2022 पुष्यमित्र भार्गव होंगे इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी
भोपाल : निशांत खरे को लेकर विरोध के स्वर उठने के बाद लंबी कवायद, बैठकों के कई दौर और […]
June 11, 2021 शनैश्चर जयंती पर की गई शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा
इंदौर : शनि जयंती पर भगवान शनैश्चर का हवन, अभिषेक, श्रृंगार, महाआरती व प्रसादी वितरण के […]