इंदौर : आपले वाचनालय और मासिक पत्रिका सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है।
संस्था सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि देशभर से आई काव्य संग्रहों की प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल ने गुहागर के प्रतिभाशाली कवि बालासाहेब लबडे की कृति एक कैफियत का चयन कविवर्य वसंत राशिनकर स्मृति अ.भा. सम्मान ‘ 2022 के लिए किया है।
इसके पूर्व सर्वश्री रविचन्द्र हडसनकर ,दासू वैद्य ,गीतेश गजानन शिंदे, संजय चौधरी,डॉ. विशाल इंगोले एवं राजू देसले इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।
उल्लेखनीय काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर काव्य साधना अ.भा.सम्मान ‘2022 के लिए अमरावती के नितीन भट की कृति उन्हात घर माझे , पुणे के शरद कवठेकर की कृति निष्पर्ण वेदना, जयश्री वाघ नाशिक की कृति नीलमोहर , लातूर के भारत सातपुते की कृति सांगना ग आई ?, परभणी के तुकाराम पुंडलिक खिल्लारे की कृति सांजफुले,बारामती के राघव की कृति रातराणी का चयन किया गया है. आपले वाचनालय राजेंद्र नगर में निकट भविष्य में होने वाले गरिमामय समारोह में ये सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
Related Posts
November 12, 2024 मोबाइल छीनकर भागे आरोपी आए तिलक नगर पुलिस की गिरफ्त में
लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : मोबाइल छीनने की […]
October 11, 2022 कैलाश खेर का स्टेट प्रेस क्लब ने किया स्वागत, क्लब की स्मारिका व पुस्तक भेंट की
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं महासचिव सुनील […]
April 5, 2021 पूर्व पार्षद का मोबाइल झपट ले गए बदमाश
इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र में झपट्टा गैंग एक पूर्व पार्षद का मोबाइल छीनकर भाग निकली। […]
January 7, 2017 बजट को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा सरकार से जवाब, विपक्ष ने किया था विरोध नई दिल्ली.विधानसभा चुनावों तक बजट टालने की विपक्ष की मांग पर चुनाव आयोग ने सरकार से […]
September 14, 2022 लाखों के जेवरात चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : थाना जूनी इंदौर पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य के सोने के जेवरात चोरी होने की वारदात […]
April 6, 2020 ‘जमात’ के ठिकानों की हो माइक्रो सर्चिंग- मालू 'जमात ने फैलाया कोरोना'
गोविंद मालू :-
इंदौर : जिस तरह से कोरोना के मरीजों के हॉट […]
May 2, 2023 नशेड़ी कार चालक अजीत लालवानी उज्जैन से गिरफ्तार
शराब के नशे में कार चलाते हुए एक्टिवा सवार दो लोगों को मारी थी टक्कर, दोनों की हो गई थी […]