मंदसौर : जिले के सीतामऊ के गांव बैलारी में टीआई अमित सोनी पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी अमजद लाला के अवैध रूप से निर्मित घर को तोड़ने के लिये गुरुवार को प्रशासनिक दल बैलारी पहुंचा । गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर अमजद लाला के अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से नेस्तनाबूत किया गया। एसडीएम बिहारीसिंह , एसडीओपी शेरसिंह भूरिया , जनपद सीईओ गोवर्धन मालावीय प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर तैनात रहे।
आपको बता दे कि टीआई पर फायरींग कर फरार हुए बदमाश अमजद लाला पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया है।
Facebook Comments









