इंदौर : माली मोहल्ला, एमओजी लाइन स्थित लादूनाथ आश्रम, महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरू आश्रम पर अन्नकूट महोत्सव का दिव्य आयोजन महंत रामकिशन महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। अखंड धाम आश्रम के महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी चेतन स्वरूप, कैलाश टेकरी के संत अवध किशोर महाराज एवं लिंबी राजस्थान से आए संतों-महंतों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने लादूनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष छप्पन भोग समर्पित किए। इसके पूर्व संतों ने लादू नाथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाआरती में भक्त मंडल के विजय अग्रवाल, संजय जैन एवं पुजारी योगेश सुईवाल आदि ने कोरोना से समूचे विश्व को जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मालवा एवं निमाड़ अंचल के प्राचीन धर्मस्थलों के अनेक संत-महंत एवं विद्वतजन भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस, मास्क एवं सीमित संख्या में भक्तों के प्रवेश के नियम का पालन भी किया गया।
Related Posts
March 12, 2020 जिस दल को दादी ने स्थापित किया उसी में जनसेवा का लक्ष्य लेकर आया हूं- सिंधिया भोपाल : सिंधिया परिवार सत्य के पथ पर चलता है, मूल्य पर चलता है। जब उसे ललकारा जाता है […]
November 13, 2021 प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मी किए तैनात
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता […]
October 26, 2020 अन्नपूर्णा आश्रम में शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति
इंदौर : शहर के दक्षिण- पश्चिम क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा आश्रम पर महामंडलेश्वर स्वामी […]
November 1, 2024 ब्रिक्स सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर संत – महात्माओं ने किया महापौर का स्वागत
आशीर्वाद देकर सनातन का प्रचार - प्रसार करते रहने का किया आग्रह।
सनातन धर्म के लिए […]
January 7, 2023 56 दुकान पर थैला एटीएम का किया गया लोकार्पण
केवल दस रुपए में लोगों को उपलब्ध होगा कपड़े का थैला।
शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से […]
February 24, 2022 आर्थिक अपराधों को गंभीर नहीं मानना समझ से परे…!
अभिलाष शुक्ला
अधिकतर नेता मंत्री अपने भाषणों में ये दावा करते नहीं थकते कि उनके शासन […]
August 7, 2020 हंसदास मठ में 11सौ दीपों से की गई राम नाम की रचना इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर रामलला मंदिर के भूमिपूजन के […]