इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर बीते दो दिनों से राहत के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को संक्रमित मामले 18 दिनों के बाद 5 सौ से कम दर्ज हुए थे। बुधवार 9 दिसम्बर को इसमें और गिरावट दर्ज की गई। ग्रोथ रेट भी घटकर 9 फीसदी से कम हो गया। हालांकि कोरोना से होनेवाली मौतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रतिदिन 3 से 5 संक्रमितों की मौत हो रही है।
456 नए संक्रमित मिले।
बुधवार को 1984 सैम्पल लिए गए। 5166 सैम्पलों की जांच की गई। 4647 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 456 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 54 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 9 खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो 559614 सैम्पलों की जांच की गई। 47427 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 41 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं।
3 मरीजों की जिंदगी ने छोड़ा साथ।
बुधवार को 3 और मरीजों की जिंदगी पर कोरोना ने ग्रहण लगा दिया। इन्हें मिलाकर अब तक 799 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
312 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 312 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे। इसी के साथ कोरोना को परास्त करने वालों की तादाद बढ़कर 41453 हो गई है। 5175 संक्रमित मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
December 3, 2024 इंदौर, देश और दुनिया के लिए मिसाल है : अभिनेत्री दीया मिर्जा
100 दिवसीय इंदौर क्लाइमेट मिशन का शुभारंभ।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से […]
June 9, 2021 नकली नोट छापकर बाजार में चलाने का प्रयास कर रहा आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख रुपए से अधिक कीमत के नकली नोट बरामद
इंदौर : नकली नोट छापने वाला शातिर बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया है। आरोपी सब्जी […]
March 4, 2024 संत विनोबा का दर्शन आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है
मूर्धन्य पत्रकार स्व. प्रभाष जोशी की विनोबाजी के साथ संस्मरणों पर लिखित पुस्तक के […]
April 23, 2020 पृथ्वी दिवस पर किये गए हवन, जलाए गए दीप, बनाई गई रंगोली इंदौर : संस्था *आनन्द गोष्ठी* का *पृथ्वी दिवस* पर महा अभियान हर घर- आंगन में हवन, दीप […]
December 3, 2024 एमवायएच परिसर से चंदन का पेड़ काटकर ले जाने वाली गैंग के 05 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : चंदन चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए संयोगितागंज पुलिस ने गैंग के 05 […]
October 18, 2019 शिवराज सरकार में सिर्फ एमओयू साइन हुए, धरातल पर कुछ नहीं हुआ- नकुल नाथ इंदौर : मेग्नीफिकेन्ट मध्यप्रदेश सम्मिट 2019 में शरीक होने आए छिंदवाड़ा से कांग्रेस के […]
July 9, 2023 केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का इंदौर विमानतल पर जोरदार स्वागत
बीजेपी के मप्र चुनाव प्रभारी हैं भूपेंद्र यादव।
रविवार, 9 जुलाई को विभिन्न […]