भोपाल : मध्यप्रदेश में सरकारी स्वास्थ सुविधाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई। सरकार की नाक के नीचे राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल की कोरोना यूनिट की बिजली गुल होने से कांग्रेस के पूर्व पार्षद अकबर खान की मौत हो गई।
डेढ़ घंटे गुल रही बिजली, 10 मिनट भी नहीं चला इमरजेंसी बैकअप।
बताया जाता है कि अस्पताल की बिजली गुल होने पर इमरजेंसी बैकअप 10 मिनट में बंद हो गया। डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक कोरोना वार्डों की बिजली गुल रही और वार्ड में भर्ती मरीजों की मशीनें बंद रही। इससे
हाईफ्लो सपोर्ट पर चल रहे दो मरीजों की हालत बिगड़ गई। उनको वेंटिलेटर पर लिया, सीपीआर भी दिया गया लेकिन कांग्रेस से दो बार पार्षद रहे मरीज अकबर खान की रात में ही मौत हो गई। दूसरे मरीज की भी हालत गंभीर बताई गई है।
जनरेटर में डीजल नहीं होने से चालू नहीं हो पाया।
मिली जानकारी के अनुसार जनरेटर में डीजल नहीं होने से वह चालू नहीं हो पाया और पॉवर बैकअप नहीं मिल सका। इसी के चलते ये हादसा हो गया।
पीडब्ल्यूडी का इंजीनियर निलंबित।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हमीदिया अस्पताल के डीन और अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं
अस्पताल के पावर बैकअप सिस्टम का सर्टिफिकेशन करने वाले इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।
Related Posts
November 17, 2024 बायपास स्थित 07 ट्रिलियन होटल तोड़े जाने पर हाईकोर्ट का स्थगन
इंदौर : नगर निगम के जोन क्रमांक 19 स्थित 7 ट्रिलियन होटल को तोड़ने संबंधी नोटिस पर […]
March 22, 2024 सहारा सिटी होम्स की कुर्क संपत्ति की होगी नीलामी
बकाया संपत्ति कर व अन्य करों की वसूली के लिए होगी नीलामी।
नगर निगम कर की बकाया राशि […]
December 22, 2022 पुलिस की बेहतर छवि और कार्यप्रणाली को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
प्रवासी भारतीय सम्मेलन, इन्वेस्टर्स समिट और जी -20 समिट के दौरान पुलिस की सकारात्मक छवि […]
July 1, 2021 रालामंडल का वनविहार की तर्ज पर होगा विकास, बटरफ्लाई पार्क भी बनेगा
इंदौर : रालामंडल और उमड़ीखेड़ा के रूप में इन्दौर को पूर्ण विकसित नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन […]
February 14, 2021 राजेन्द्र नगर पुलिस ने नाबालिग बच्ची को 3 घंटे में ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
इन्दौर : पुलिस थाना राजेन्द्र नगर में दिनाक 12 /02/21 को पिता के खेलने से मना करने पर […]
October 27, 2020 जीतू सोनी के करीबी नरेंद्र रघुवंशी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पुलिस को ठहराया जिम्मेदार..!
इंदौर : होटल माय होम केस में आरोपी बनाए गए जीतू सोनी के करीबी नरेंद्र रघुवंशी ने फांसी […]
March 21, 2021 पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे याशदी, संजीव, वैष्णवी और प्रगति
इंदौर : अभय प्रशाल में आयोजित पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में लीग मुकाबले खेले जा […]