मंदसौर: मप्र के मालवा रीजन में मौसम बार- बार करवट ले रहा है। एक- दो दिनों से ठंड का असर कम होने से लोगों को राहत महसूस हो रही थी पर बुधवार को फिर मौसम ने पलटी मारी। मंदसौर और उसके आसपास के इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान कई स्थानों पर ओले भी गिरे। बताया जाता है कि दलौदा, शामगढ़, करजू और अन्य इलाकों में जोरदार बारिश के साथ ओले भी गिरे। अफजलपुर में तो मक्के के आकार के ओले गिरने की सूचना है। बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है। मंदसौर और दलौदा की मंडियों में खुले में रखा लहसुन भी बारिश में भीग गया। इधर इंदौर व आसपास के जिलों में भी बादल छाने से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उधर तापमान में गिरावट के साथ ठंड के लौटने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
Related Posts
January 6, 2023 प्रवासी मेहमानों को दी जाएगी वेलकम किट, शहर के प्रमुख स्थानों का करवाएंगे भ्रमण
प्रवासी भारतीय सम्मेलन।
आकर्षक रोशनी, रंग रोगन और दीवारों पर सुंदर तस्वीरों ने शहर […]
June 1, 2025 लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं : प्रधानमंत्री मोदी
"नागरिक देवो भवः" वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है - प्रधानमंत्री मोदी।
देवी […]
April 20, 2022 परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शर्मा का सम्मान
परशुराम जयंती पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का घर-घर जाकर न्यौता देंगे
इंदौर : […]
March 26, 2024 प्रधानमंत्री ने महाकाल मंदिर की घटना का लिया संज्ञान
ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने के उपाय करने को कहा।
भोपाल : उज्जैन के महाकाल […]
February 15, 2022 पुलवामा के शहीदों की याद में हवन में समर्पित की गई आहुतियां
इंदौर : तीन वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के 40 से अधिक जाबांज […]
May 2, 2020 इंदौर रेड जोन में है शामिल, नहीं दी जाएगी किसी तरह की छूट- कलेक्टर इंदौर : केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया और उसके साथ ही ग्रीन, ऑरेंज, रेड के […]
June 12, 2020 शिवराज के कथित वायरल ऑडियो पर सियासी घमासान, बिना अनुमति प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार.. इंदौर : शिवराज के कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर कथित ऑडियो वायरल होने पर सियासी घमासान मचा […]