इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार- चढ़ाव का दौर जारी है। हालांकि ग्रोथ रेट 8 फीसदी के आसपास बना हुआ है।अर्थात संक्रमण का खतरा बरकरार है। शनिवार को संक्रमित मामले चार सौ से कम रहे, वहीं 3 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।
395 मिले नए संक्रमित मरीज।
शनिवार को 2873 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4961सैम्पल टेस्ट किए गए। 4544 निगेटिव पाए गए। 395 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 18 रिपीट पॉजिटिव निकले। 4 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 608913 सैम्पलों की जांच की गई। 51563 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। इनमें से करीब 90 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
321 किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 321 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 46579 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 4147 मरीजों का का इलाज चल रहा है।
3 और संक्रमित मरीजों की गई जान।
कोरोना संक्रमण ने शनिवार को 3 और मरीजों की जान ले ली। इसी के साथ अब तक कुल 837 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Related Posts
July 19, 2024 नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 04 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : घर में घुसकर अवयस्क बालिका के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी को अदालत ने 04 वर्ष […]
February 10, 2023 जहरीली शराब बनाने के अड्डे पर छापा, बड़ी मात्रा में अवैध शराब व सामग्री जब्त
दो आरोपी मौके से गिरफ्तार, गांधीनगर क्षेत्र में चलाया जा रहा था अड्डा।
इंदौर : […]
January 25, 2023 नि:शुल्क योगथेरेपी कार्यशाला 25 जनवरी को
पितृ पर्वत पर सुबह 10 बजे से लगेगी कार्यशाला।
योग थेरेपिस्ट डॉ. निशा जोशी कार्यशाला […]
October 27, 2021 भंवरकुआ थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की चेन लूटकर बदमाश हुए फरार
इंदौर : भवर कुआं थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी के साथ दो बाइक सवार […]
June 16, 2021 टीकाकरण के मामले में इंदौर देश में दूसरे स्थान पर रहा, 51 फ़ीसदी को अभी तक लग चुके हैं टीके
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी पड़ गई है, वहीं टीकाकरण की लहर तेजी से […]
November 23, 2022 छल – कपट से धर्मांतरण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने ‘‘पेसा एक्ट‘‘ में मिले अधिकारों से जनजातीय समुदाय को किया […]
February 13, 2019 75+ और 80+ पुरुष वर्ग में कर्नाटक का दबदबा इंदौर: अभय प्रशाल में खेली जा रही 26 वी राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा के टीम […]