इंदौर : पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के भदभदा रोड स्थित पर्यटन भवन, मुख्यालय भोपाल पहुंचकर निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। निगम के प्रबंध संचालक एस.विश्वनाथन ने सुश्री ठाकुर को इकाईयों एवं निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों सहित निगम की गतिविधियों से अवगत कराया। तत्पश्चात सुश्री ठाकुर ने प्रबंध संचालक सहित निगम के विभागाध्यक्षों के साथ आगामी योजनाओं पर भी गहन चर्चा की। इसके अन्तर्गत प्रदेश में पर्यटकों के आगमन में वृद्धि व उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने पर जोर दिया गया। सुश्री ठाकुर द्वारा निगम के अधिकारियों को वर्तमान योजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित करने हेतु निर्देंशित भी किया गया। उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसे देश ही नहीं विश्व के मानचित्र पर उभारने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे।इससे पूर्व मंत्री सुश्री ठाकुर ने अधिकारियों के साथ निगम मुख्यालय पर्यटन भवन का निरीक्षण भी किया।
Related Posts
February 18, 2021 भूमाफ़ियाओं पर जिला व पुलिस प्रशासन ने कसा शिकंजा, साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए मूल्य की जमीन कराई मुक्त, पात्र हितग्राहियों को देंगे कब्जा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन इंदौर ने […]
December 4, 2023 सानंद के मंच पर कॉमेडी किंग भाऊ कदम, ओंकार भोजने अभिनीत नाटक का होगा मंचन
09 व 10 दिसंबर को यूसीसी ऑडिटोरियम में होगा नाटक का मंचन।
इन्दौर : सानंद न्यास के […]
December 13, 2022 नए इनपुट टैक्स क्रेडिट के जटिल प्रावधानों से व्यापारी हो रहे परेशान
टीपीए एवं सीए शाखा द्वारा जीएसटी आईटीसी पर सेमिनार का आयोजन।
इंदौर : जीएसटी के तहत […]
June 4, 2023 स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ्य इंदौर के नारे के साथ निकाली गई सायक्लोथान
सैकड़ों प्रतिभागियों ने की शिरकत।
इंदौर : सेहत का सन्देश देने और तंदुरुस्ती के लिए […]
July 10, 2021 हाईकोर्ट में ऑनलाइन नेशनल लोक अदालत में 285 मामले किए गए निराकृत
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय खण्डपीठ […]
June 22, 2022 ‘योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास’ पर कार्यशाला आयोजित
इंदौर : "निशा जोशी योग अकादमी" एवं "योग गंगा योगिक, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक अनुसंधान […]
January 24, 2021 बिना परमिशन बेसमेंट के लिए खनन करने पर रद्द की गई बिल्डिंग परमिशन
इंदौर : माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत शनिवार को जिला प्रशासन ने राऊ क्षेत्र […]