इंदौर : बाघ (टाइगर) की पुरानी खाल व कछुओं की तस्करी करनें वाले 3 आरोपी पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में आए हैं। उनसे बरामद खाल व कछुओं का इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है। आरोपी इन्हें मुंह मांगी कीमत पर बेचते थे। उनके खिलाफ वन्य जीवों के संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खजराना पुलिस को बीती 15 जनवरी 2021 को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के वाघेला फार्म हाउस के पास तीन व्यक्ति बाघ टाइगर की खाल व कछुए का सौदा करने की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस दल ने घेराबंदी कर आरोपीगण प्रकाश पिता बाबूलाल सेन उम्र 35 वर्ष निवासी निम गली महू, सुनील पिता राजेन्द्र प्रसाद बंसोड़ उम्र 43 साल निवासी कुलकर्णी का भट्टा सुभाष नगर और राम पिता जगन्नाथ चौहान उम्र 38 साल निवासी उमरीखेड़ा तेजाजी नगर इंदौर को पकड़ा। उनके कब्जे से 20-25 साल पुरानी बाघ की खाल व 2 कछुए बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2021 धारा 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 46 ख, 09 वन्य प्राणी का शिकार अधिनियम व धारा 39 प्राणी सरकार की संपत्ति का होना भी लगाई गई।वन विभाग को भी इस बारे में सूचित किया गया है।
पुलिस टीम को आईजी द्वारा 20 हजार रूपयें के नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।
Related Posts
August 7, 2022 तीन फ्लाईओवर के टेंडर को आईडीए बोर्ड की हरी झंडी, चौथे पर भी शीघ्र होगा निर्णय
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता खत्म होने के बाद आईडीए की बोर्ड बैठक […]
April 18, 2022 वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत के 5 वाहन बरामद
इंदौर : सदर बाजार पुलिस ने वाहन चोरों की गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को […]
December 15, 2021 जगदगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की चीन, पाक को ललकार, यदि वे युद्ध चाहते हैं तो हम भी तैयार हैं
इंदौर,: जगदगुरु शंकराचार्य, पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चीन और […]
January 3, 2023 मालवा मिल क्षेत्र में 5 जनवरी को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
इंदौर : मध्यप्रदेश प्रगतिशील बैरवा समाज द्वारा 05 जनवरी 2023 को लाल बहादुर शास्त्री […]
June 27, 2019 जनप्रतिनिधियों की बात भी नहीं सुनते हैं निगम अधिकारी- आकाश इंदौर: निगम अधिकारी के साथ मारपीट की घटना को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपनी […]
May 20, 2021 डायल-100 की तत्परता से जहर खाने वाली महिला की बची जान
इन्दौर : राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल पर 18 मई की रात 11:50 बजे सूचना […]
April 10, 2025 पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल की पुण्यतिथि पर होगी किसान पंचायत
किसानों की समस्याओं पर होगा विचार मंथन।
किसान होंगे अन्नदाता गौरव सम्मान से […]