भोपाल : मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधान सभा का आगामी बजट सत्र सोमवार,22 फरवरी से आरंभ होकर शुक्रवार,26 मार्च,2021 तक चलेगा,राज्यपाल द्वारा अनुमोदित उक्त आशय की अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा शुक्रवार को जारी की गई ।
विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह के अनुसार विधान सभा के इस 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी । सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी । इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे ।
इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 फरवरी,2021 तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 11 फरवरी,2021 तक प्राप्त की जाएंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव,ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा नियम-267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में 16 फरवरी,2021 से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी ।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा का यह आठवां सत्र होगा ।
Related Posts
June 16, 2021 कार सवार महिला प्रोफेसर ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारी, मौके पर ही हुई मौत
इंदौर : किला मैदान रोड पर कार ने पैदल जा रहा बुजुर्ग कार की चपेट में आ गया । बुजुर्ग की […]
March 24, 2021 सर्वधर्म संघ ने किया मास्क का वितरण, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सर्वधर्म संघ अध्यक्ष मंजूर बेग़ ने भी […]
May 26, 2024 महाराष्ट्र साहित्य सभा के 62 वे शारदोत्सव का समापन
समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान, मालविका स्मारिका का किया गया विमोचन।
लोक परंपरा […]
July 10, 2022 इंदौर में झमाझम बारिश,मौसम में घुली ठंडक
इंदौर : रविवार सुबह से ही इंदौर शहर पर बादल मेहरबान थे। शाम होते ही काली घटाएं बरसना […]
January 9, 2023 प्रवासी भारतीयों के साथ अटैच वाहन चालकों को दिए गए स्पिट पीट
इंदौर : शहर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए अतिथियो के साथ संलग्न वाहनो में […]
June 14, 2022 पुष्यमित्र भार्गव होंगे इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी
भोपाल : निशांत खरे को लेकर विरोध के स्वर उठने के बाद लंबी कवायद, बैठकों के कई दौर और […]
November 16, 2022 एमवायएच में स्थापित नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण केन्द्र का 20 नवंबर को होगा शुभारंभ
इंदौर : इंदौर के एम वाय हॉस्पिटल में दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुसार जयपुर फुट एवं […]