बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में नक्सलियों द्वारा विस्फोटकों का परिवहन किया जाता रहा है। ऐसी शिकायतें पुलिस को मिलती रही हैं। पुलिस को नक्सलियों द्वारा रखा गया विस्फोटक का जखीरा मिला है। इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
बालाघाट रेंज आईजी जी. जनार्दन ने बताया कि 29 मई को बहेला थाना अंतर्गत सीतापाला में की गई इस कार्यवाही के दौरान बरामद विस्फोटक सामग्री में अमोनियम नाईट्रेट, सल्फर और डेटोनेटर सहित वायर, बैट्री और अन्य सामग्री शामिल हैं। लगभग 4 किलो विस्फोटक बरामद हुए हैं। कार्यवाही को बालाघाट पुलिस ने हॉकफोर्स के जवानों के साथ मिलकर अंजाम दिया।उन्होंने बताया कि विस्फोटक सामग्री सर्चिंग पर जाने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाये जाने की मंशा से रखी गई थी। बहेला थाना में पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में ले लिया है। बालाघाट पुलिस ने इसके पहले नक्सलियों को पैसा पहुंचाए जाने का मामला भी उजागर किया था।
Related Posts
March 31, 2022 आईएमए ने डॉक्टरों के संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की
इंदौर : राजस्थान के दौसा में अर्चना शर्मा नामक डॉक्टर द्वारा खुदकुशी किए जाने को लेकर […]
February 6, 2020 राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन इंदौर : अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम […]
September 13, 2020 नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों का अग्रिम जमानत आवेदन खारिज इंदौर : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने वाले आरोपियों की अग्रिम जमानत की […]
July 26, 2022 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के बोर्ड पर पोती कालिख, पुलिस ने कर दी धुनाई
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी को दूसरी बार पूछताछ के लिए तलब […]
December 27, 2021 मालवा उत्सव बिखेर रहा है लोककला और आध्यात्मिक उल्लास के रंग
इंदौर : राधा गोरी नी कान्हा कालो रे, गरबो घूमे के बोल पर गरबा करते गुजराती कलाकारों को […]
April 10, 2020 ग्राहकों को घर पहुंच सेवा प्रदान करें बैंक – सीएम शिवराज भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के चलते प्रदेश में […]
March 22, 2021 साढ़े तीन सौ के पार हुए कोरोना संक्रमित मामले, 8 फ़ीसदी रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : लॉकडाउन के बाद भी रविवार को कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े तीन सौ का आंकड़ा पार कर […]