इंदौर : निराश्रित बुजुर्गों के साथ घटित हुई घटना के बाद सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। चाणक्यपुरी अन्नपूर्णा रोड पर गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट द्वारा बीते दो वर्ष से दशरथ सेवाश्रम का संचालन किया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। उनके साथ ऐसा अमानवीय कृत्य नहीं होना चाहिए। गलती किसकी है, इससे ज्यादा जरूरी है कि निराश्रित बुजुर्गों को ऐसी स्थिति से निकलकर उन्हें बेहतर जीवन देने की कोशिश की जाए। उन्होंने लोगों व नगर निगम से आग्रह किया है कि उन्हें शहर में कोई बुजुर्ग असहाय हालत में दिखे, जिसके साथ रहने खाने की परेशानी हो तो हमें इस बारे में सूचित करें। हम ऐसे बुजुर्गों को ट्रस्ट द्वारा संचालित दशरथ सेवाश्रम में आश्रय देंगे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें मोबाइल नम्बर 62629 62626 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
निराश्रित बुजुर्गों को आसरा देने की गोल्ड कॉइन ट्रस्ट ने की पहल
Last Updated: January 30, 2021 " 12:22 pm"
Facebook Comments








