जबलपुर : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवरात्रि में महंगी बिजली का झटका लगा है। शनिवार को बिजली कंपनियों ने फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट में 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है. ये दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं. 200 यूनिट तक बिजली खपत होने वाले घरों को अक्टूबर महीने से 22 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।
प्रति यूनिट 26 पैसे फ्यूल कॉस्ट अडजस्टमेंट देना होगा।
बिजली कंपनियां हर 3 माह में विद्युत नियामक आयोग से फ्यूल कॉस्ट का निर्धारण करवाती हैं। बिजली बनाने में कोयला परिवहन और फ्यूल की दर निर्धारित होती है। कंपनियां यह पैसा भी उपभोक्ताओं से ही वसूलती है। शनिवार से हुई वृद्धि के बाद उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 26 पैसे फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट ज्यादा देना होगा। हालांकि जो 100 यूनिट वाले उपभोक्ता हैं, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ेगा।
एक साल में बढ़े 37 पैसे प्रति यूनिट।
बिजली कंपनियों ने एक साल में फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट में 37 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। साल भर पहले कंपनियां माइनस 17 पैसे फ्यूल कॉस्ट वसूल रही थी। अब ये 20 पैसे प्रति यूनिट है। बिजली कंपनियों ने इसी साल अप्रैल में भी बिजली की दरों में बढ़ोतरी की थी। बिजली की कीमतों में औसतन 2.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इसमें घरेलू बिजली की दरों में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।
Related Posts
December 17, 2022 वार्ड 13 में महापौर ने किया योग, लोगों से स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का किया आग्रह
शहर को रेड स्पॉट से मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे नो थू-थू अभियान में सहयोग करें-- […]
June 11, 2023 जागरूक रहकर ही बचा जा सकता है साइबर क्राइम से : एडीजी वरुण कपूर
इंदौर : साइबर क्राइम इस समय सबसे बड़ा खतरा बन गया है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक […]
July 18, 2023 भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में लगी आग
ट्रेन के सी -21 कोच के नीचे लगी बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
सभी यात्री रहे […]
November 28, 2021 इंदौर के डीएनए में हैं सफाई के संस्कार, साहित्योत्सव के अंतिम दिन बोले अपर आयुक्त संदीप सोनी
इंदौर : मध्य भारत के सबसे बड़े साहित्य उत्सव इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का समापन रविवार 28 […]
March 30, 2022 अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा […]
December 2, 2020 छह सौ के करीब नए मरीजों में मिला कोरोना संक्रमण, 4 की मौत…!
इंदौर : बीते 10 दिनों से लगातार 5 सौ के ऊपर कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार 1 […]
February 17, 2021 नमन ओझा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया सन्यास
इंदौर : भारतीय टीम के पूर्व विकेट कीपर नमन ओझा ने दो दशक तक घरेलू क्रिकेट में शानदार […]