इंदौर : गुरुवार को महाधिवक्ता कार्यालय पर उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव का स्वागत एवं सम्मान कर भावभीनी विदाई दी गई।
अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव एवं विवेक दलाल ने न्यायमूर्ति श्रीवास्तव का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कार्यक्रम में उप महाधिवक्ता अर्चना खेर, श्रेयराज सक्सेना एवं अन्य सभी शासकीय अधिवक्ता उपस्थित थे।
अपने स्वागत और सम्मान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने कहा कि न्यायदान ईश्वर का दिया हुआ काम है, जो वे एक न्यायाधीश के बतौर निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में अपने कार्यकाल के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। यहां मिला अनुभव और यादें सदैव मेरा पथ प्रदर्शित करती रहेंगी। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने सभी अधिवक्ताओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
बता दें कि न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव का तबादला जबलपुर हाईकोर्ट हो गया है। उन्हें विदाई देने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया था।
Related Posts
February 10, 2021 कोरोना पर केंद्रित फोटोग्राफी स्पर्धा के पुरस्कार वितरित, वरिष्ठ फ़ोटोग्राफरों का किया गया सम्मान।
इंदौर : फ़ोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन इंदौर द्वारा कोरोना ए कहर को लेकर आयोजित फोटोग्राफी […]
September 10, 2019 मप्र में भारी बारिश से जनजीवन ठप, अलर्ट जारी भोपाल : मप्र के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरीतरह प्रभावित हुआ है। […]
September 1, 2024 सिगरेट के पैसे मांगने पर मारपीट कर दुकानदार की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : सिगरेट के पैसे माँगने पर गाली-गलौच व मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को अदालत […]
December 11, 2022 योग मित्र कैंप में महापौर ने की योग गीत की लॉन्चिंग
नर्मदा का दुरुपयोग ना करें एवं अपव्यय ना करें-महापौर।
वार्ड क्रमांक 3 में महापौर ने […]
September 30, 2021 देपालपुर में ज्वेलरी की दुकान से लाखों के जेवरात उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार, ईरानी गैंग से है ताल्लुक
इंदौर : ज्वैलर्स के यहॉ से सोना चोरी करने वाली ईरानी गैंग के आरोपी को पुलिस थाना […]
September 22, 2021 नकली घी की फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच व खाद्य विभाग का छापा, लाखों का अमानक घी बरामद
इंदौर : नकली/अमानक घी की फ्रेक्ट्री पर क्राइम ब्रांच , खाद्य विभाग एवं थाना भंवरकुँआ […]
January 20, 2021 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के 6 मण्डलों की कार्यकारिणी घोषित
इंदौर : बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की सहमति […]