देवास के पुंजापुरा वन परिक्षेत्र में वनरक्षक की गोली मारकर हत्या
Last Updated: February 5, 2021 " 05:58 pm"
देवास : वन परिक्षेत्र पुंजापुरा के रतनपुर बीट गार्ड मदनलाल वर्मा (वनरक्षक) की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वन रक्षक मदनलाल वर्मा अपनी बीट में ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन ड्यूटी से वापस नहीं लौटने पर पुलिस और वन अमले की सर्चिंग में उनका शव जंगल में मिला। उदयनगर में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वन रक्षक मदनलाल वर्मा का अंतिम संस्कार गृह नगर उज्जैन में किया जाएगा। वन मंडल अधिकारी देवास पीएन मिश्रा ने कहा है पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ वन अधिकारियों / कर्मचारीयों की उपस्थिति में उनके गृह नगर उज्जैन के रामघाट पर होगा।
परिवार के सदस्य को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति।
स्वर्गीय वनकर्मी मदनलाल वर्मा को शासन के समस्त देय, विशेष अनुदान, 10 लाख रुपए व परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।