मुम्बई : भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी नीतिगत घोषणा के दौरान भारतीय रिटेल निवेशकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने कहा कि भारतीय रिटेल निवेशक अब सीधे सरकारी प्रतिभूतियों की ऑनलाइन खरीद कर सकेंगे। आरबीआई ने कहा कि यह बहुत बड़ा स्ट्रक्चरल सुधार है, जो भारत को उन कुछ चुनिंदा देशों की श्रेणी में ले जाएगा, जहां रिटेल निवेशकों को सीधे सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश की सुविधा उपलब्ध है।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि भारतीय रिटेल निवेशक अब सीधे RBI के साथ अपना खाता खोल सकेंगे। आरबीआई ने कहा कि इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों के जरिये ऋण जुटाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। गवर्नर ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए जून 2021 तक एकीकृत ओम्बड्समैन योजना की शुरुआत की जाएगी।
इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 4% पर बरकरार रखा है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मौद्रिक नीति में उदार रुख को बरकरार रखा है। आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।
Related Posts
November 24, 2022 यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक
बैतूल : बुधवार को बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। इसमें 3 […]
October 16, 2019 स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर जताई चिंता, जनता से की साफ-सफाई रखने की अपील इंदौर : मानसून की विदाई तो हो गई है पर मच्छरों का प्रकोप शहर में बढ़ गया है। डेंगू के […]
February 23, 2023 मप्र को मदिरा प्रदेश कहना प्रदेश की जनता का अपमान – वीडी शर्मा
कमलनाथ से की प्रदेश की जनता से माफी की मांग।
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के […]
November 13, 2024 भगवान का स्मरण ही हमें संसार की मोह – माया से मुक्त कर सकता है : स्वामी मुकुंदानंद
जे.के. योग इंदौर सेंटर की मेजबानी में रवीन्द्र नाट्य गृह में सरल हिन्दी में प्रवचन – […]
August 8, 2023 भेड़ का मुखौटा लगाने से भेड़िए का चरित्र नहीं बदलता
परिवारवादी हैं कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल।
बीजेपी में सामूहिक नेतृत्व के आधार पर […]
April 5, 2022 झुग्गी में लगी आग में झुलसकर दो मासूम बहनों की मौत
इंदौर : चोइथराम मंडी के पास स प्रकाश नगर स्थित झुग्गी में सोमवार देर रात लगी आग में 2 […]
September 8, 2023 कृष्णलीला में निहित जीवन दर्शन
देवकीनंदन, यशोदानन्दन, द्वारिकाधीश, आनन्दसागर, दयानिधि कृष्ण के स्वरुप का वर्णन एवं […]