महू। सोनवाय गांव की आम्रपाली कॉलोनी में रविवार तड़के एक मकान पर नकाबपोश डकैतों ने हमला बोल दिया। डकैत करीब दस की संख्या में थे जिन्होंने घर वालों के गले पर चाकू रखकर घर में रखी नकदी और महिलाओं के जेवर उतार लिए। इस दौरान एक महिला को सरिए से पीटा भी। वारदात में करीब 8 लाख रुपए कीमत का सामान लूटा गया। जिस जगह पर ये वारदात हुई, वह आईआईएम इंदौर से केवल आधा किलोमीटर ही दूर है।
रविवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे पोलोग्राउंड में एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाले लोकेंद्र यादव के घर पर करीब दस नकाबपोश डकैत घुस आए। गेट में लगी चेन तोड़कर डकैत अंदर आए और इसके बाद घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। यहां लोकेंद्र और उनकी काकी शिववती सो रही थीं, जो दरवाजा तोड़ने की आवाज से घबराकर उठ गए। डकैतों ने इस दौरान लोकेंद्र के साथ मारपीट की जिन्हें काकी शिववती ने रोका। इस पर इन्होंने महिला के सिर पर सरिया से वार कर दिया। घायल महिला ने एक डकैत की उंगली भी मुंह से काट दी, लेकिन लगातार गिरते खून से फिर वह बेसुध हो गई।
Related Posts
October 27, 2022 संविधान और आम आदमी के हितों की रक्षा इस समय बड़ी चुनौती – सांसद तनखा
इंदौर : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने गुरुवार को साउथ तुकोगंज स्थित एक […]
April 4, 2021 थम नहीं रहा कोरोना का कहर, फिर मिले सात सौ से अधिक संक्रमित, दो ने तोड़ा दम
इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद इंदौर में कोरोना […]
March 15, 2023 शीर्ष पर रहकर भी जमीन से जुड़े पत्रकार थे दिलीप सिंह ठाकुर
🔹अन्ना दुराई 🔹
जब दिलीप ठाकुर पत्रकार नहीं थे। वे कॉलेज के दिनों में भैया के सहपाठी […]
August 1, 2020 अब प्रदेश सरकार की अनुमति के बिना किसी भी जिले में लॉक डाउन नहीं लगेगा- सीएम भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किल कोरोना अभियान के दूसरे चरण में 1 […]
December 29, 2024 रफी साहब जैसा कलाकार न कभी हुआ है और न होगा..
खुदा की नेमत थे स्व. मोहम्मद रफी साहब।
स्टेट प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में बोले […]
March 29, 2025 महू से इंदौर होते हुए नई दिल्ली के लिए मिली एक और ट्रेन की सौगात
सांसद शंकर लालवानी की मांग पर दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रैन भी मिली।
इंदौर : सांसद शंकर […]
November 10, 2023 जो काम बीस साल में नहीं हुआ, वह 20 माह में करके दिखाऊंगा
जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं में बोले क्षेत्र क्रमांक 05 के प्रत्याशी सत्यनारायण […]