भोपाल : मंगलवार को सीधी में हुए बस हादसे के जिम्मेदार बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीधी से सतना जा रही ये बस चालक की लापरवाही से बेकाबू होकर बाणसागर बांध की नहर में समा गई थी। बस में 60 यात्री सवार थे। इनमें से 7 यात्रियों स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। मौके पर पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने अब तक 50 यात्रियों के शव नहर से निकाल लिए हैं। 3 यात्री अभी भी लापता बताए गए हैं, उनकी तलाश जारी है।
मृतकों के परिजनों से मिले सीएम।
इस बीच बुधवार को सीएम शिवराज सिंह सीधी पहुंचे। उन्होंने रामपुर नैकिन जाकर हादसे में अपनी जान गंवाने वाले बस यात्रियों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। सीएम शिवराज ने उन्हें हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया और स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि वह मृतकों के शव सम्मान के साथ उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।
आपको बता दें कि बस हादसे में मृत यात्रियों के परिजनों को शिवराज सरकार ने 5- 5 लाख और केंद्र सरकार ने 2- 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा कर दी है।
Related Posts
March 2, 2025 24 घंटे ट्रैकिंग सिस्टम की निगरानी में रहेंगी पुलिस थानों की मोबाइल वैन और अन्य वाहन
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने किया पुलिस की गाड़ियों के जीपीएस आधारित ट्रैकिंग व मॉनिटरिंग […]
July 30, 2019 नर्मदा- गंभीर लिंक परियोजना से मिलेगा 100 एमएलडी पानी..! इंदौर:- नर्मदा-गंभीर लिंक योजना से इंदौर को हर दिन १०० एमएलडी पानी मिनेगा। इस बारे में […]
July 12, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त युवक गिरफ्तार, 50 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को खजराना पुलिस ने […]
October 31, 2021 अजब प्रेम की गजब कहानी..
कीर्ति राणा इंदौर। ये कहानी पूरी तरह फिल्मी है।मुंबई के चित्रकार-धार्मिक विचारों वाले […]
July 13, 2022 आरके डागा माहेश्वरी एकेडमी में उत्साह से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, बच्चों ने पेश की गुरुवंदना
इंदौर : श्री आरके डागा माहेश्वरी एकेडमी में गुरुपूर्णिमा का पर्व आस्था और उल्लास के साथ […]
February 27, 2025 पद्मश्री भेरूसिंह चौहान का किया गया नागरिक अभिनंदन
कबीर भजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन।
इंदौर : श्री गीता रामेश्वर […]
July 16, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, 136 नए संक्रमित मिले..! इंदौर : बुधवार 15 जुलाई को कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आया। संक्रमण डर भी बढ़कर […]