इंदौर : जैसी आशंका जताई जा रही थी, कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 4-5 दिनों से नए संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार 18 फरवरी को तो ग्रोथ रेट बढ़कर लगभग 7 फीसदी तक पहुंच गया। ये गंभीर खतरे की बानगी दे रहा है, यदि हम अब भी नहीं संभले तो बीते वर्ष जैसे हालात से पुनः गुजरना पड़ सकता है।
126 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 1575 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 1894 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1755 निगेटिव पाए गए। 126 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 816480 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। 58490 पॉजिटिव निकले हैं। जिनमें से करीब 97 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
78 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 78 मरीज कोरोना को हराकर डिस्चार्ज हुए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 57080 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 483 मरीजों का फिलहाल उपचार किया जा रहा है। मृतकों में फिलहाल कोई इजाफा नहीं हुआ है। कुल मौतों की संख्या 927 बताई गई है।
Related Posts
June 15, 2022 नामांकन के चौथे दिन 41 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022
इंदौर : इंदौर नगर निगम के चुनाव में नामांकन जमा करने के […]
July 4, 2022 हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल ग्रुप ने सीएचएल हॉस्पिटल का किया अधिग्रहण
इंदौर : हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल ग्रुप, जो टीपीजी ग्रोथ मैनेज्ड एवर केयर फंड का […]
February 2, 2020 सबके सामने बच्चों को डांटना शिक्षकों को पड़ सकता है महंगा…! भोपाल: स्कूल में टीचर अब किसी भी स्टूडेंट्स के लिए गधा, मूर्ख, फिसड्डी और नालायक जैसे […]
February 17, 2022 इंदौर एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में बनेगा वीआईपी लाउंज, यात्रियों को मिलेगी राहत
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के पुराने भवन में वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा। सांसद […]
January 13, 2023 डॉ.पगारे केके बिड़ला फाउंडेशन के व्यास सम्मान से अलंकृत
यह मेरा नहीं मेरी रचनाधर्मिता का सम्मान है- डॉ पगारे।
इन्दौर। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. […]
April 12, 2023 14 सौ से अधिक कुएं – बावड़ियों का रिकॉर्ड ही निगम के पास मौजूद नहीं..!
सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने बावड़ी हादसे का दिखाया सच।
130 बगीचों पर बन चुकी […]
March 26, 2023 भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी..!
वाराणसी : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के एक होटल के कमरे में […]