उज्जैन : 12 ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन स्थित बाबा महाकाल बुधवार से दूल्हा बन गए हैं। मंत्रोच्चार के साथ पुजारियों ने सुबह हल्दी उबटन लगाकर राजा महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार किया…। इसे देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बाबा महाकाल की एक झलक पाने को आतुर दिखाई दिया। भक्त, हल्दी कुमकुम और उबटन से सजे बाबा महाकाल के दर्शन कर अभिभूत हो गए…।
दरअसल,बुधवार से शिव के नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। शिव नवरात्रि की परंपरा सिर्फ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ही है। महाकाल राजा को नौ दिनों तक रोज अलग-अलग वेशभूषा में दूल्हा बनाया जाता है।
भगवान श्री महाकालेश्वर एवं कोटेश्वर महादेव का अभिषेक–पूजन भी किया जाता है…। शिव नवरात्रि के पहले दिन सुबह 8 बजे से कोटेश्वर महादेव पर शिवपंचमी का पूजन किया गया। इसके बाद सुबह 9.30 बजे मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना के बाद 11 ब्राह्मणों द्वारा एकादश-एकादशनी रूद्राभिषेक किया गया। भगवान महाकाल का हल्दी,चंदन, केसर मिश्रित पंचामृत से अभिषेक भी किया गया। नौ दिनों तक ये सिलसिला चलता रहेगा।
Related Posts
October 21, 2021 बुरहानपुर में जोर- शोर से चुनाव प्रचार में जुटे गोपी नेमा, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश
इंदौर : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी की ओर से बुरहानपुर के चुनाव प्रभारी बनाए गए […]
December 16, 2020 नए कृषि कानून से किसानों को 24 घंटे में मिला न्याय
भोपाल : एक ओर दिल्ली की सीमा पर नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन चल रहा है, तो […]
June 22, 2022 बीजेपी के हाईटेक संभागीय मीडिया कार्यालय का शुभारंभ
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर हाईटेक […]
September 14, 2022 स्व. उमेश शर्मा के नाम पर होगा प्रकाश नगर का सबसे बड़ा उद्यान – महापौर
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता स्व. उमेश शर्मा के नाम पर प्रकाश नगर […]
November 28, 2020 मिलावट खोरों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया था जांच के नाम पर भ्रष्टाचार- नरोत्तम
भोपाल : मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार ने सख्त अभियान छेड़ा है। 'मिलावट पर कसावट' के इस […]
January 29, 2025 देवी अहिल्याबाई के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में लगाई गई डॉक टिकट प्रदर्शनी
मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी की विशेष उपस्थिति में डाक प्रदर्शनी का हुआ […]
March 2, 2022 सीहोर जाकर पंडित मिश्रा से मिले विधायक शुक्ला, प्रदेश सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की
इंदौर : कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सीहोर में चल रही कथा को कथित रूप से रोके जाने की […]