इन्दौर : अनियंत्रित रूप से तेज गति से वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई, भोपाल व्दारा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्व कार्रवाई करने हेतु इन्दौर जिले को 02 स्पीड राडार गन प्रदाय की गयी है। उक्त स्पीड गन को किस प्रकार संचालित किया जाना है, इस संबंध में यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस कन्ट्रोल रूम इन्दौर में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान अति.पुलिस अधीक्षक यातायात आर.एस.देवके, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सन्तोष उपाध्याय एवं थाना प्रभारी यातायात पूर्व इन्दौर उपस्थित रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्पीड गन के बारे में भोपाल से आए प्रशिक्षक कार्तिक यादव ने प्रशिक्षण दिया कि इस गन को किस प्रकार संचालित किया जाए। इसके जरिए ट्रैफिक पुलिस तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई कर सकेगी।
यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपने वाहन निर्धारित गति से ही यातायात नियमों का पालन करते हुए चलाएं।
Related Posts
- January 4, 2017 5 राज्यो में चुनाव की तारीखों की घोषणा उत्तरप्रदेश- 7 चरणों में होगा मतदान
73 सीट-11 फरवरी 2017
67 सीट-15 फरवरी
69 […]
- August 7, 2021 कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने के दिए संकेत, शर्मा या वर्मा को मिल सकता है मौका…?
भोपाल : लगता है देर से ही सही पर पूर्व सीएम कमलनाथ को ये समझ आ गया है कि कांग्रेस के […]
- March 28, 2022 वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली सौगात, इंदौर से जम्मू के लिए शुरू हुई नई उड़ान
इंदौर : माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को अब हवाई मार्ग से जाने- […]
- May 28, 2022 अयोध्यादेवी स्मृति सिविल अस्पताल का राष्ट्रपति ने किया वर्चुअल शिलान्यास
स्थानीय स्तर पर सांसद लालवानी और विधायक मेंदोला ने किया शिलालेख का अनावरण, […]
- September 8, 2022 इनक्रेडिबल इंदौर टीम की लॉन्चिंग, क्रिकेटर वैंकटेश अय्यर बनाए गए टीम के कैप्टन
इनक्रेडिबल इंदौरीज टीम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता के लिए करेगी जागरूक।
शहर […]
- October 30, 2023 क्षेत्र क्रमांक 02 में विकास की गति को बरकरार रखने के लिए मेंदोला ने जनता से मांगा समर्थन
क्षेत्र 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने वार्ड 29 में किया जनसंपर्क।
इंदौर : […]
- March 22, 2023 खजराना फ्लाईओवर में बाधक वॉटर सप्लाई लाइन को शिफ्ट करने की दी गई स्वीकृति
एमआईसी बैठक में दी गई हरी झंडी।
चौराहों के नामांकरण प्रस्तावों को भी दी गई […]