- नेशनल टॉक शो
- सोशल और मीडिया अवार्ड
- पुस्तक विमोचन समारोह
इंदौर : अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वुमंस प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश रविवार 7 मार्च 2021 को शाम 5 बजे ब्रिलिएंट कॉन्वेशन सेंटर में महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम शक्ति, का आयोजन करने जा रहा है इस अवसर पर नेशनल टॉक शो, सोशल अवार्ड,मीडिया अवार्ड और पुस्तक विमोचन समारोह होगा।
वुमंस प्रेस क्लब ,मप्र की अध्यक्ष शीतल रॉय एवं कार्यक्रम संयोजक रचना जोहरी ने बताया कि लगातार छठे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में इस बार मुम्बई से तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम तनुज महाशब्दे, अभिनेता अजित अरोरा, बिग बॉस फेम कृति वर्मा सहित वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल एवं डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह अतिथि वक्ता कोरोना काल में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित नेशनल टॉक शो में अपने विचार रखेंगे।
समारोह में महिला पत्रकारों को मीडिया अवार्ड्स एवं समाजसेवी, प्रशासकीय अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सोशल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि शामिल होंगे।
इस अवसर पर क्लब की स्मारिका ‘शक्ति’ और क्लब की अध्यक्ष शीतल रॉय द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘अनुभव की अनुभति’का विमोचन भी किया जाएगा।
Related Posts
July 16, 2021 सकुशल मिल गए कोपल और रुद्राक्ष, चंडीगढ़ घूमने जाने की कही बात
इंदौर : बीती 12 जुलाई से लापता संभ्रांत परिवारों के किशोर उम्र लड़का- लड़की मिल गए हैं। […]
February 17, 2019 राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा: अबू, सुनील और प्रकाश बने नेशनल चैंपियन इंदौर: मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया और वेटरन्स टेबल टेनिस […]
August 16, 2020 कोरोना को लेकर चलाएं जन जागरूकता अभियान, गुंडे- बदमाशों पर हो सख्त कार्रवाई, मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश इन्दौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के वरिष्ठ […]
January 11, 2020 आचार्यश्री के सान्निध्य में सम्मेद शिखरजी यात्रा की डायरी का विमोचन इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्या सागरजी महाराज के सान्निध्य […]
February 24, 2019 फिरौती वसूलने के बाद भी कर दी बच्चों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार रीवा: सतना जिले के चित्रकूट से तेल व्यापारी के दो मासूम बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या […]
December 12, 2022 वेदों में निहित ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाना वेद महोत्सव का लक्ष्य – सांसद लालवानी
विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने कहा - इस महोत्सव से शहर के जन-जन को जोड़ना […]
August 2, 2022 तुलसी नगर को वैध कराना पहली प्राथमिकता – पार्षद संगीता जोशी
इंदौर : तुलसी नगर में रोड, बिजली, सड़क सहित सभी आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए निगम […]