इंदौर : मप्र टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष ओम सोनी और महासचिव जयेश आचार्य भारतीय टेबल टेनिस महासंघ में उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चयनित हुए हैं। जयेश आचार्य लगातार दूसरी बार टेबल महासंघ के सहसचिव चयनित हुए हैं।
लंबे अरसे बाद मप्र टेबल टेनिस संगठन के दो पदाधिकारियों को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ में जगह मिलने पर इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय लाभ मंडपम में किया गया।
समारोह में ओम सोनी और जयेश आचार्य का जिला संगठन के पदाधिकारियों, पूर्व व वर्तमान टेबल टेनिस खिलाड़ियों, खेल संगठनों और विशिष्टजनों ने सम्मान किया और राष्ट्रीय संगठन में मिली जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में पूर्व टेटे खिलाड़ी स्निग्धा मेहता, संतोष कौशिक, प्रमोद सोनी, अतुल झामड, अजित लालवानी, मनजीत दुआ, इंदौर टेबल टेनिस ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विनय छजलानी, टेबल टेनिस फेडरेशन की तकनीकि कमेटी के चैयरमेन एन गणेशन, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू आचार्य, प्रमोद गंगराड़े, आलोक खरे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीलेश वेद ने किया। आभार नरेंद्र शर्मा ने माना।
Related Posts
November 26, 2019 फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, हिंदुत्व को लेकर शिवसेना पर कसा तंज मुम्बई : 3 दिन पहले महाराष्ट्र में जोड़तोड़ कर रातोंरात बनाई गई बीजेपी की सरकार आखिरकार […]
March 6, 2025 पीली गैंग का आतंक, पलट दिया फलों से भरा ठेला, सड़क पर बिखेर दिए सारे फल
निगमकर्मियों को ये अधिकार किसने दिया?
*कीर्ति राणा* : सात बार इंदौर नंबर वन रहा है, […]
May 20, 2020 कोरोना संक्रमण का थम नहीं रहा सिलसिला, 78 नए मरीज मिले..! इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना पर पूरीतरह नियंत्रण पाए जाने में अभी समय लग सकता […]
July 2, 2023 आईडीए हरियाली महोत्सव के तहत रोपेगा 30 हजार पौधे
नायता मुंडला में पहले चरण में रोपे गए 21 सौ पौधे।
इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के […]
June 13, 2022 इंदौर को बेहतर स्टार्टअप डेस्टिनेशन बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – लालवानी
एआईसी-प्रेस्टीज द्वारा `स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट स्टार्टअप ' विषय पर सेमिनार का […]
April 14, 2020 प्रधानमंत्री मोदी ने लॉक डाउन 3 मई तक बढाने का किया ऐलान नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉक […]
October 3, 2020 इंदौर में 25 हजार के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 7 और मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : सियासती संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण की ओर से लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। यही […]