इंदौर : एक वर्ष पूर्व अपहत हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरणकर्ता को थाना कनाडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।नाबालिग बालिका को भी बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बालिका की बरामदगी पर 02 हजार रु का इनाम घोषित किया गया था।
बताया जाता है कि गत वर्ष 7 जून 2020 को उक्त 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर आरोपी बंटी उपाध्याय पिता मदनलाल उपाध्याय उम्र 33 साल निवासी राम कृष्ण बाग कॉलोनी इंदौर, अपहरण करके ले गया था। उक्त घटना की रिपोर्ट बालिका के परिजनों द्वारा थाना कनाडिया में करवाई गई थी। बालिका नाबालिग होने से अपहरण का प्रकरण दर्ज कर पुलिस बालिका एवं संदिग्ध अपहरणकर्ता की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 12/3/2021को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी बंटी उपाध्याय को नाबालिग बालिका सहित खंडवा जिले के मांधाता से पकड़ने में सफलता हासिल की । आरोपी से हुई पूछताछ तथा बालिका द्वारा बताए गए कथन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 366 एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
Related Posts
August 20, 2023 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बेहतर समन्वय रखेगी मप्र पुलिस
राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र के डीजीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की […]
July 6, 2025 युवती की फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : इंस्टाग्राम पर फर्जी आई.डी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को लसुड़िया […]
January 19, 2022 लताजी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ किया जा रहा महामृत्युंजय मन्त्र का जाप
इंदौर : कालजयी गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ […]
November 4, 2022 वरिष्ठ सीए सदस्यों का किया गया सम्मान
इंदौर : सीए शाखा, इंदौर के बैनर तले मालवा निमाड़ अंचल के वरिष्ठ सीए सदस्यों के लिए […]
October 14, 2022 व्यापारियों की दुकानों के बोर्ड पर टैक्स लगाना जजिया कर के समान – संजय शुक्ला
मालिनी गौड़ की परिषद का अनुसरण करें महापौर।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने […]
April 15, 2024 विक्रम विवि के दीक्षांत समारोह में भाग्यश्री को प्रदान की गई पीएचडी की उपाधि
लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी करती है भाग्यश्री।
सरकारी स्कूल की टपकती छत से शुरू […]
August 24, 2022 इंदौर – नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक ट्रेन को सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी
कोटा, मथुरा, नई दिल्ली जाने - आने के लिए बेहद उपयोगी है यह ट्रेन - लालवानी
इंदौर : […]