मुम्बई : कोरोना की दस्तक के बीच भारत दौरे पर आए इंग्लैंड को अगले 3 मुकाबले बिना दर्शकों के खेलने होंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह फैसला लिया गया है कि 16 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबलों के दौरान दर्शकों की मौजूूदगी नहीं रहेगी। यह तीनों टी-20 मुकाबले हैं।
बढ़ते मामलों की बात करें तो गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 900 मामले दर्ज किए गये हैं। इससे पहले गुजरात प्रशासन ने 8 इलाकों में खाने पीने की दुकानों को 10 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए अब तक के मुकाबलों की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच यहां 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला गया था। वहीं 4 मार्च से 8 मार्च के बीच दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी यानी पांचवां मुकाबला खेला गया था। इन दोनों मैचों में भारत ने क्रमश: 10 विकेट और पारी व 25 रन से मैच अपने नाम किया था।
Related Posts
January 19, 2023 सांवेर में 69 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का भूमिपूजन
पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री तुलसी सिलावट ने किया भूमिपूजन और शिलालेख का […]
February 4, 2024 लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर विदेशों में भी मनाई गई खुशी
दुबई में सिंधी समाज ने किया वेद मंत्रों का पाठ, मिठाईयां बाँटी।
दुबई : सिंधी समाज के […]
May 5, 2021 प्रदेश सरकार तय करेगी एम्बुलेंस के रेट, ज्यादा किराया वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
भोपाल :गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कोरोना के आपदा काल में एम्बुलेंस […]
January 21, 2020 नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास इंदौर : 7 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने 5 […]
July 10, 2024 जनता का लोकतंत्र में भरोसा बनाएं रखना बड़ी चुनौती : बिरला
सदन की बात - लोकसभा अध्यक्ष के साथ।
इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण के साथ ही कार्बन […]
October 17, 2022 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग यूनिट का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट खोली।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने […]
May 8, 2020 औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर मप्र के 16 मजदूरों की मौत, सीएम शिवराज ने 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान औरंगाबाद : औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार तड़के […]