इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से शासन- प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इंदौर में गुरुवार को कोरोना संक्रमण में आए उछाल ने आनेवाले दिनों में हालात कितने विकट हो सकते हैं, इसका आभास करा दिया है। कोरोना से मौतों का सिलसिला भी फिर शुरू हो गया है। कुल मिलाकर सावधानी, सतर्कता और वैक्सिनेशन पर ध्यान नहीं दिया गया तो मुसीबत बढ़ सकती है।
612 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 3353 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 3772 की जांच की गई। 3119 निगेटिव पाए गए। 612 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 28 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 13 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 907950 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 66569 अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं।
415 किए गए डिस्चार्ज।
गुरूवार को 415 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 62900 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आने में कामयाब रहे हैं। 2718 मरीजों का इलाज चल रहा है।
2 और मरीजों ने तोड़ा दम।
गुरुवार को 2 और कोरोना के मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 951 संक्रमित मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
October 21, 2022 बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का फेसबुक पेज हैक
इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। फेसबुक […]
January 12, 2023 इंदौर के किसी प्रमुख चौराहे पर लगाएंगे स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा
महापौर ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कही ये बात।
इंदौर : स्वामी […]
October 25, 2016 बेटी ने किया था पिता को फोन, कहा- बाथरूम में टॉयलेट शीट के नीचे गाड़ रहे हैं इंदौर. यहां कांग्रेस की एक युवा लीडर 7 दिनों से रहस्यमय ढंग से गायब है। उसके माता-पिता […]
July 13, 2023 इंदौर में रहते हुए दिल्ली की पत्रकारिता को चुनौती देते थे कल्पेश याग्निक
🔹कीर्ति राणा 🔹
इंदौर में रहते हुए कोई पत्रकार दिल्ली सहित अन्य महानगरों की […]
November 17, 2023 इंदौर जिले में शाम पांच बजे तक 66.67 फीसदी मतदान
सांवेर और देपालपुर में 75 प्रतिशत से अधिक पड़े वोट।
इंदौर : विधानसभा चुनाव - 2023 को […]
April 29, 2020 ज्यादातर बैकलॉग सैम्पल्स की आई रिपोर्ट, 94 और निकले पॉजिटिव इंदौर : शेष पेंडिंग सैम्पल्स सहित 643 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय ने जारी […]
December 31, 2021 कैंसर फिर जीत गया, एक मीठी आवाज हार गई…
*संजय पटेल*
आधी रात को नींद टूटी तो सोचा ज़रा वॉट्स एप्प सन्देश चैक कर लिए जाएं। […]