इंदौर : क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए कतिपय निर्णयों पर विरोध के स्वर लगातार बुलंद हो रहे हैं। सर्वधर्म संघ ने भी त्योहारों पर रोक लगाने और धर्मस्थलों को बंद करने पर ऐतराज जताया है।
सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग़ ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आगामी दिनों में सभी धर्मों के बड़े त्योहार आ रहे हैं। इन त्योहारों से सबकी आस्था जुड़ी हुई है । व्यापार व्यवसाय की पहले से ही कमर टूटी हुई है। चालानी कार्रवाई से भी आम जनता परेशान है। अब त्योहार मनाने और धार्मिक स्थलों को बंद किए जाने से लोगों में नाराजगी है। बेग के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियाती उपाय किए जाने से किसी को ऐतराज नहीं है,लेकिन त्योहारों पर रोक लगाना समस्या का हल नहीं है। शासन,प्रशासन को चाहिए कि सभी धर्मों के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लें। ऐसे में किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी।
Related Posts
April 10, 2021 राजकीय सम्मान के साथ स्व. महेश जोशी का किया गया अंतिम संस्कार, गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : काँग्रेस वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री महेश जोशी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ रामबाग […]
September 10, 2022 मालवा मिल की झांकी ‘ब्रज की होली’ को मिला प्रथम पुरस्कार
इंदौर : दो साल के अंतराल के बाद अनंत चतुर्दशी पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह इंदौरियों […]
November 4, 2022 सफल होने के लिए अपने जीवन में पांच ‘डी’ का पालन करें छात्र
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के बी टेक छात्रों को विशेषज्ञों ने दिए सफलता के […]
January 25, 2021 इंदौर से बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी में कोरोना वायरस, केवल 20 नए संक्रमित मामले आए सामने
इंदौर : लगता है कोरोना वायरस ने इंदौर से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है और वह जल्दी ही […]
September 2, 2022 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक महिला सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 06 आरोपी, क्राइम ब्राँच […]
November 16, 2024 धर्म – संस्कृति की रक्षा में जनजाति समाज का योगदान अतुलनीय : मोहन नारायण गिरी
इंदौर : भारत की लोक संस्कृति का जैसा मनभावन दृश्य भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर […]
August 29, 2020 गीले कचरे के निष्पादन के लिए एशिया के सबसे बड़े प्लांट का सीएम ने किया शिलान्यास इंदौर : इंदौर हिंदुस्तान का अद्भुत शहर है। यहां की परंपरा और संस्कृति की एक अलग पहचान […]