मध्यप्रदेश में पहली बार महिलाएं विद्युत लाइन सुधारेगी ,19 युवतियों को बनाया गया लाइन प्रभारी
Last Updated: November 15, 2017 " 08:05 am"
मध्यप्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके कौशल उन्नयन के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष पहल की जा रही हैं। इस सिलसिले में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भी अनुठी पहल की गई हैं। कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश में पहली बार 19 युवतियों को विद्युत लाइन प्रभारी बनाया गया हैं। इन्हें विद्युत लाइन सुधारने का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। यह अनुठी पहल मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा की गई हैं।