इंदौर : मध्यप्रदेश में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर पुलिस ने दबिश देकर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।इसी आधार पर ये छापामार कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, विजय नगर के रहवासियों ने पुलिस को खबर दी थी कि स्कीम नंबर 74 में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्हें यहां सेक्स रैकेट के संचालन का शक है। इसी सूचना पर विजय नगर टीआई तहजीब काजी की टीम ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर यहां भेजा।
उसके द्वारा किए गए इशारे के बाद महिला सदस्य की टीम के साथ मकान में दबिश दी गई। इस दौरान मौके से आरोपी अब्दुल कादिर निवासी खजराना, शरद रघुवंशी निवासी देवास और हिमांशु वैद निवासी लसूड़िया व एक महिला को बन्दी बनाया गया। इस मकान में एक और महिला रहती है, जो वर्तमान में किसी ग्राहक के साथ दमन टूर पर गई होने बात बताई गई।
पुलिस के मुताबिक गिरोह की महिला लोगों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती थी। वह ग्राहकों को इंटरनेट कालिंग करती और फेसबुक पर लड़कियों के फोटो भेजती थी। इसके बाद ग्राहकों के पॉकेट के हिसाब से लड़कियों का रेट तय किया जाता था। इस घर में रात भर रुकने, डांस व शराब की व्यवस्था भी पैकेज के रूप में उपलब्ध करवाई जाती थी।
Related Posts
December 23, 2020 बेसहारा कलाकार प्रभात चटर्जी को मिला प्रशासन का सहारा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की संवेदनशीलता से एक कलाकार की ज़िंदगी फिर से सँवर रही है। […]
January 25, 2023 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुशायरा और कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
कृष्णपुरा छत्री पर जनचेतना अभियान के बैनर तले सजेगी महफिल।
इंदौर : गणतंत्र दिवस की […]
September 12, 2020 ठेकेदार खुदकुशी मामले में उज्जैन नगर निगम के दो अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज उज्जैन : चिंतामन थाना पुलिस ने ठेकेदार शुभम खंडेलवाल की खुदकुशी के मामले में उज्जैन नगर […]
July 6, 2025 हरियाली महोत्सव के तहत पीटीसी परिसर में किया गया पौधारोपण
पुलिस कमिश्नर सहित तमाम अधिकारियों ने भी रोपे पौधे।
इंदौर - पर्यावरण संरक्षण की […]
May 22, 2022 इंदौर गौरव दिवस के तहत आयोजित होगा इस बार का मालवा उत्सव, लोक कलाओं की बिखरेगी छटा
जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा मालवा उत्सव।
देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व […]
April 25, 2019 पुलिस की पिटाई से मृत युवक के मामले की हो सीबीआई जांच- गहलोत इंदौर: केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने इंदौर के गांधीनगर थाने में पुलिस […]
September 13, 2022 इंदौर से खंडवा जा रही बस नाले में गिरी, एक यात्री की मौत, कई घायल
इंदौर : इंदौर से खंडवा जा रही बस NH-27 धनगांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बस धनगांव […]