इंदौर : गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, नवसंवत्सर विक्रम संवत 2079 के प्रथम दिवस पर हिन्दू नववर्ष का भव्य स्वागत राजेन्द्र नगर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति और तरुण मंच द्वारा सुबह 7.30 बजे विशाल हिन्दू नववर्ष के स्वागत में शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
शनिवार 2 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा ध्वजारोहण होगा। गुड़ी पूजन सन्तगणों के हाथों श्रीराम मंदिर राजेन्द्र नगर पर होगा। इसके बाद शोभायात्रा की भव्य शुरुआत होगी। यात्रा में धनंजय शास्त्री वैद्य,सदगुरु अण्णा महाराज, बाबा साहेब तराणेकर, अमृतफले महाराज, श्रीराम कोकजे गुरुजी, सुनील शास्त्री गुरुजी और प्रवीणनाथ पानसे महाराज का सान्निध्य व आशीर्वाद प्राप्त होगा। शोभायात्रा में आनंदम बाल गोकुलम केंद्र दत्त नगर व सरस्वती विद्या मंदिर ममता नगर के बाल गोपाल श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, वीर हनुमान और वानर सेना के रूप में बग्गी में सवार होंगे।
डफली की थाप, नगाड़ों की गूंज और झांझ मंजीरों के साथ शंख नाद भी होगा।
स्मिता जयकर का प्रवचन।
इसी दिन शाम को 7 बजे राजेन्द्र नगर के राम मंदिर सभागृह में ख्यात चरित्र अभिनेत्री और आध्यात्मिक प्रवचनाकार स्मिता जयकर का प्रवचन होगा। वे आध्यात्म की राह पर आन्तरिक बदलाव विषय पर प्रवचन देंगी। कार्यक्रम सभी के लिए खुला है।
Related Posts
April 30, 2019 चौथे चरण में 64 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए 9 राज्यों की 71 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। हालांकि मप्र […]
June 15, 2022 नामांकन के चौथे दिन 41 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022
इंदौर : इंदौर नगर निगम के चुनाव में नामांकन जमा करने के […]
May 31, 2021 विवि और कॉलेज प्राध्यापकों व कर्मचारियों का प्राथमिकता के आधार पर हो टीकाकरण- मालू
इंदौर : राज्य सरकार ने 12वीं की परीक्षा के लिए ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों का […]
November 5, 2020 कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, नफरत फैलाने का है आरोप
भोपाल : धर्म संस्कृति समिति के महमंत्री डॉक्टर दीपक रघुवंशी की शिकायत पर विधायक आरिफ […]
April 11, 2024 आईपीएल मैच का ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार
सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, सिम, टीवी, लैपटॉप और लाखों का हिसाब - किताब जब्त।
इंदौर : […]
July 30, 2020 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल के भारत पहुंचने पर युवा मोर्चा ने जताई खुशी, सांकेतिक राफेल का किया पूजन..! इंदौर : राफेल लड़ाकू विमान से भारतीय वायुसेना की युद्ध करने की क्षमता और मजबूत होगी। […]
September 6, 2022 सितंबर माह में 7,14 और 28 तारीख को चलेगा कोविड टीकाकरण अभियान
इंदौर : 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में 75 दिनों तक निःशुल्क कोविड-टीकाकरण […]