इंदौर : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के मध्यमवर्गीय तथा गरीब परिवारों के कोरोना संक्रमण के नि:शुल्क इलाज की अपील की है। श्री वर्मा ने अपने पत्र में शिवराज सिंह चौहान को राजधर्म का पालन करते हुए प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करने के लिए कहा है। सज्जन वर्मा ने लिखा है कि कोरोना संकट प्रदेश में लगातार गहराता जा रहा है। लॉकडाउन तथा अन्य सख्ती के चलते मध्यमवर्गीय बेहद पीड़ा में है। कई मध्यमवर्गीय परिवार अपना पेट नहीं पाल पा रहे हैं। कई परिवार कोरोना संक्रमण की स्थिति में अपने परिवार की संपत्ति तथा अपना घर बेचकर महंगा इलाज करा रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से नि : शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना सरकार का कर्म ही नहीं धर्म भी है। पूर्व मंत्री वर्मा ने प्रदेश के गरीब वर्ग के लिए भी सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज देने की गुहार लगाई है।
Related Posts
August 13, 2021 कैसे मनाया जाए आजादी का अमृत महोत्सव, सांसद लालवानी ने मांगे सुझाव
इंदौर : स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' पूरे देश में मनाया […]
June 24, 2021 जबलपुर में मृत शिक्षकों को भी दे दी ट्रेनिंग, जारी कर दिए सर्टिफिकेट, अब बता रहे मानवीय भूल…!
जबलपुर : टीचरों की ट्रेनिंग के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. प्रातींय शिक्षण […]
August 30, 2020 त्वचा दान को लेकर जागरूकता के लिए वेबिनार और कवि सम्मेलन.. इंदौर : भारत में लगभग हर 4 मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु जलने की वजह से हो जाती है। ऐसा […]
May 24, 2017 जीएसटी काउंसिल: बैंक अकाउंट से लेकर इन्श्योरेंस प्रीमियम तक सब कुछ महंगा .
देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने से सभी बैंकिंग और बीमा सेवाएं महंगी हो […]
May 12, 2023 विक्रम विवि के सारस्वत सम्मान से नवाजे गए प्रो. राजीव शर्मा
इंदौर: विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में विवि के कुलपति प्रो […]
September 12, 2016 डेढ़ करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से सजे गणेश जी गणेश चतुर्थी पर्व पर आज खजराना स्थित गणेश मंदिर में भगवान का स्वर्ण आभूषणों से विशेष […]
October 18, 2021 इंदौर विकास योजना 2035 के तहत शहर के चारों ओर बनेंगे पार्किंग लॉट
इंदौर : इन्दौर विकास योजना 2021 के पुनर्विलोकन हेतु शहर के वर्तमान और भावी व्यापार एवं […]