इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की चीजों की आपूर्ति में बाधा न आए, इसके लिए सुबह 7 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 से 10 बजे तक सब्जी, फल, दूध एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान लोग सब्जी, किराना, दूध आदि की खरीदारी के लिए निकल सकते हैं। इस दौरान जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों पर रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है। दवाई की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी।
इन्हें मिलेगी लॉकडाउन से छूट।
लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार, दुकानें व संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि शहर से बाहर जाने पर रोकटोक नहीं रहेगी।
लेकिन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों को छूट रहेगी, हालांकि उन्हें बाहर जाने का प्रमाण देना होगा।
टीकाकरण केंद्रों पर लोग टीका लगवाने के लिए आ-जा सकेंगे, 45 वर्ष से ऊपर होने का प्रमाण देना होगा।
फैक्टरियां और कारखाने चालू रहेंगे। उनमें काम करने वाले मजदूरों को आने-जाने की छूट रहेगी।
सरकारी कर्मचारियों को अपने दफ्तर आने-जाने की छूट रहेगी, आईडी दिखाना पड़ेगा।
अस्पतलों में इलाज के लिए और दवाई की दुकान पर जाने के लिए छूट रहेगी।
Related Posts
October 17, 2023 मप्र सहित पांचों राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनाव लडेगी बीजेपी
गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है बीजेपी।
विधानसभा क्षेत्र क्रमक 01 को नशे से […]
September 17, 2021 पीएम मोदी के 71 वे जन्मदिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी, मन्दिरों में किया गया हनुमान चालीसा का पाठ
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71 वा जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा […]
December 13, 2024 अखंड धाम पर 57 वा अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन 15 दिसंबर से..
सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन।
जगदगुरू शंकराचार्य, जगदगुरू […]
May 14, 2019 प्रियंका का बेअसर रोड शो, असरदार भाषण इंदौर: रविवार को पीएम मोदी का जादू इंदौर वासियों के सिर चढ़कर बोला था। रोड शो न होने के […]
September 12, 2021 रेल आधारित पर्यटन के विस्तार की रेल मंत्रालय ने बनाई कार्ययोजना
नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने इच्छुक पार्टियों को कोचिंग स्टॉक लीज पर देकर आम जनता के बीच […]
April 7, 2020 कलेक्टर कार्यालय में स्थापित किया गया कोरोना कंट्रोल रूम इंदौर : कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के बारे में जिला प्रशासन को सूचना/ […]
March 1, 2021 पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित कई विशिष्टजनों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली : 60 वर्ष और उसके ऊपर के बुजुर्गों के लिए कोरोना टीकाकरण की शुरुआत होते ही […]