इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की चीजों की आपूर्ति में बाधा न आए, इसके लिए सुबह 7 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 से 10 बजे तक सब्जी, फल, दूध एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान लोग सब्जी, किराना, दूध आदि की खरीदारी के लिए निकल सकते हैं। इस दौरान जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों पर रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है। दवाई की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी।
इन्हें मिलेगी लॉकडाउन से छूट।
लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार, दुकानें व संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि शहर से बाहर जाने पर रोकटोक नहीं रहेगी।
लेकिन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों को छूट रहेगी, हालांकि उन्हें बाहर जाने का प्रमाण देना होगा।
टीकाकरण केंद्रों पर लोग टीका लगवाने के लिए आ-जा सकेंगे, 45 वर्ष से ऊपर होने का प्रमाण देना होगा।
फैक्टरियां और कारखाने चालू रहेंगे। उनमें काम करने वाले मजदूरों को आने-जाने की छूट रहेगी।
सरकारी कर्मचारियों को अपने दफ्तर आने-जाने की छूट रहेगी, आईडी दिखाना पड़ेगा।
अस्पतलों में इलाज के लिए और दवाई की दुकान पर जाने के लिए छूट रहेगी।
Related Posts
July 29, 2020 शहर के मध्य क्षेत्र में रविवार छोड़कर 5 दिन तक रोज खुल सकेंगे बाजार.. इंदौर : आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कलेक्टर ने रविवार को छोड़कर […]
August 18, 2021 अजेय योद्धा पेशवा बाजीराव की जयंती पर शिव- सिंधिया ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इन्दौर : इतिहास में अपराजेय योद्धा के रूप में स्थापित भारत माँ के वीर सपूत पेशवा […]
January 4, 2022 उदयपुर से अगवा मार्बल व्यवसायी का पुत्र इंदौर से बरामद, कांग्रेसी नेता पुत्र सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख रुपए मांगी थी फिरौती
उदयपुर - नीमच : उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में हुए एक युवक के सनसनीखेज अपहरणकांड […]
April 29, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापस लिया
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिल।
कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, चुनाव मैदान हुई […]
June 8, 2021 ट्रेन में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी ने जेल में फांसी लगाई
भोपाल : दो- तीन दिन पूर्व नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या करने […]
March 26, 2021 संभागायुक्त ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानी हकीकत
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचकर […]
June 19, 2019 मौसम की पहली झमाझम बारिश से खिले लोगों के चेहरे इंदौर: बीते डेढ़ माह से सूरज के तीखे तेवरों से परेशान शहर के बाशिंदे जिसका बेसब्री से […]