इंदौर। शहला मसूद हत्याकांड में सीबीआई की कोर्ट ने सभी आरोपियों को आजीवन कारवास की सजा सुनाई है। इसमें जाहिदा परवेज, सबा फारुखी, शाकिब और ताबिश शामिल हैं। केवल सरकारी गवाह इरफान को क्षमादान दिया गया है। सीबीआई कोर्ट इस मामले में पिछले 10 दिन से आरोपियों और सीबीआई की ओर से अंतिम बहस सुन रही थी। आरटीआई कार्यकर्ता शहला मसूद की 16 अगस्त 2011 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव भोपाल के कोहेफिजा स्थित घर के बाहर कार में पड़ा मिला था। सीबीआई ने भोपाल की जाहिदा परवेज, सबा फारूकी के साथ शाकीब डेंजर, ताबिश और इरफान को आरोपी बनाया था। इस दौरान इरफान सरकारी गवाह बन गया था। सीबीआई ने केस में 80 से ज्यादा गवाहों के बयान कराए।
Related Posts
November 13, 2023 खजराना क्षेत्र में खोलेंगे सौ बिस्तर का अस्पताल और कॉलेज : पटेल
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा है कि खजराना […]
January 27, 2020 तरुण जत्रा में श्रेष्ठ व्यंजन और वेशभूषा के लिए दिए गए पुरस्कार इंदौर : दशहरा मैदान पर हीरक जयंती रहवासी संघ, महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर और तरुण मंच […]
February 9, 2025 शौचालय तोड़कर अवैध रूप से निर्मित दुकानें की गई ध्वस्त
आयुक्त के निर्देश पर दुकानों को तोडकर निगम ने फिर बनाये शौचालय।
इंदौर : जोन क्रमांक […]
March 13, 2025 बातों के बताशे वाला बजट, जनहित सफाचट : कमलनाथ
वित्त मंत्री ने पिछले बजट में की गई किसी घोषणा का हिसाब नहीं दिया।
किसान, महिलाओं और […]
June 4, 2021 किन्नरों का भी किया गया टीकाकरण, लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे किन्नर
इंदौर : समाज के उपेक्षित धड़े किन्नरों के टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग […]
June 10, 2022 दादा दयालु मित्र मंडल की उम्मीदों का एक्सीडेंट..!
अब मेंदोला की सहमति रहेगी कौन होगा महापौर प्रत्याशी! कांग्रेस के संजय शुक्ला की जीत […]
February 9, 2024 हरदा हादसे को लेकर सरकार ने तत्परता से उठाए कदम : मुख्यमंत्री यादव
भोपाल : हरदा हादसे में कई गुना ज्यादा नुकसान हो सकता था, लेकिन सरकार की सजगता के कारण […]