रविवार को 31 हजार से अधिक लोगों का किया गया टीकाकरण
Last Updated: April 12, 2021 " 03:47 am"
इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। प्रतिदिन हजारों नागरिकों को कोविड के टीके लगाए जा रहे हैं। रविवार को 31 हजार 317 लोगों को कोविड के टीके लगाए गए। कुल 457 केन्द्रों पर ये टीकाकरण किया गया। सर्वाधिक टीकाकरण 45 से 60 आयु वर्ग के नागरिकों का हुआ। इस आयु वर्ग के 23 हजार 92 नागरिकों को टीके का प्रथम डोज तथा 195 नागरिकों को द्वितीय डोज लगाया गया। इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु के 7 हजार 79 वरिष्ठ नागरिकों को टीके का प्रथम डोज और 758 वरिष्ठ नागरिकों को द्वितीय डोज लगाया गया।रविवार को 47 हेल्थ केयर वर्कर व 90 फ्रंट लाइन वर्करों को टीके का द्वितीय डोज लगाया गया।