इंदौर : सिन्धी समाज के आराध्य कुलदेवता भगवान श्री झूलेलाल व अमर शहीद संत भगत कँवरराम साहिब का जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया। सिन्धी समाज के ब्राह्मण महाराज कपिल शर्मा, संत स्वामी दयालदास उदासी ने अनुष्ठान कर कोरोना के खात्मे के लिए भारत तथा पूरे विश्व को कोरोना से बचाने के लिए भगवान श्री झूलेलाल के समक्ष प्राथना की।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगणेश पुजन से हुई। सिन्धी कॉलोनी स्थित भगवान झूलेलाल प्रतिमा का पूजन महाराज कपिल शर्मा, संत श्री दयालदास उदासी, गोपाल कोडवानी ने किया। इस मौके पर संत भगत कँवरराम की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भगवान झूलेलाल की महाआरती की गई और बहराणे साहिब का पूजन कर 3 घंटे की स्थापना की गई ताकि समाज जन बहराणे साहिब के दूर से दर्शन लाभ ले सके।
बहराणे साहिब को समाज की महिला पुरुषों ने सिर पर उठाकर मन्नत मांगी।
शाम को एम वाय हॉस्पिटल, मजदूर चौक अग्रसेन चौराहा, सरवटे बस स्टेंड, गांधी हाल, आदि क्षेत्रों में भोजन प्रसादी बांटी गई। तत्पश्चात बहराणे साहिब को पिपल्या पाला तालाब में पूजन कर विधि विधान से दरिया परवान कर दिया गया।
कार्यक्रम में गोपाल कोडवानी, संजय बांगेजा, संतराम दास माखीजा,सतरामदास रावलानी, वासुदेव गिडवानी,अजय केसवानी, अशोक खूबानी,हीरानंद गिडवानी संजय लखवानी आदि मौजूद थे।
Related Posts
April 18, 2021 मनकामेश्वर शिव मन्दिर कांटाफोड़ के भक्त मंडल को विजयवर्गीय ने उपलब्ध कराई ऑक्सीजन मेड मशीनें
इंदौर : कोरोना महामारी के विकराल होते स्वरूप को देखते हुए नवलखा स्थित मनकामेश्वर […]
August 27, 2021 अधिकारियों से बोले सीएम, जनता का विश्वास अर्जित कर अपराधियों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि "प्रदेश सरकार सज्जनों के लिए फूल से […]
July 8, 2020 इंदौर में 5 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 250 से ज्यादा मौतें…! इंदौर : सोमवार को कोरोना संक्रमण में आए उछाल के बाद मंगलवार 6 जुलाई को उसमें कुछ कमीं […]
October 25, 2016 ये हैं Kim Kardashian के अबतक के सबसे हॉट और सेक्सी लुक्स
Kim Kardashian की पॉपुलैरिटी से कोई अंजान नहीं. ये हॉट रिएलिटी टीवी स्टार सिर्फ अपनी […]
February 8, 2021 कोरोना के मामले फिर घटे, केवल 19 नए संक्रमित पाए गए, 21कोरोना मुक्त होकर घर लौटे
इंदौर : रविवार 7 फरवरी के दिन कोरोना के मोर्चे पर राहत भरी खबर लेकर आया। इस दिन नए […]
August 19, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर किया माल्यार्पण
इंदौर : भाजपा के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर वीआईपी रोड शांति पथ […]
August 22, 2020 कोरोना की रफ्तार में इजाफा, 11फीसदी तक पहुंचा ग्रोथ रेट..! इंदौर : जिले में आफत की बारिश के बीच कोरोना का प्रकोप भी लोगों का सुख चैन छीन रहा है। […]