भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। MP में कोरोना अब दूसरी बार CM हाउस तक पहुँच गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी कोविड-19 पॉज़िटिव हो गए हैं। ये जानकारी कार्तिकेय सिंह ने ख़ुद ट्वीट करके दी है। कार्तिकेय के पॉज़िटिव होने से आशंका व्यक्त की जा रही है की CM शिवराज सिंह चौहान को भी आइसोलेशन में रहना पड़ सकता है। हालाँकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सीएम हाउस में कोरोना का आक्रमण दूसरी बार हुआ है। इसके पहले मुख्यमंत्री स्वयं कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था।