इंदौर : वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए श्री गुरुजी सेवा न्यास एवं क्रेडाई यूथ वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा इंदौर के लोगों की सुविधा के लिए शव वाहन समर्पित किया गया है।
मात्र 300 रुपए लगेगा शुल्क।
गुरुजी सेवा न्यास से जुड़े अभय शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से समाचार पत्रों में खबर आ रही है कि 1-2 किलोमीटर के लिए भी शव वाहन संचालक 3000/- से लगाकर 5000/- तक वसूल कर रहे हैं। आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए क्रेडाई यूथ वेलफ़ेयर ट्रस्ट के सौजन्य से श्री गुरुजी सेवा न्यास ने शव वाहन का संचालन शुरू किया है।
इंदौर नगर सीमा में अब मात्र 300/- के शुल्क में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। यह शुल्क कोविड और नॉन कोविड दोनों ही प्रकार के शवों के लिए समान रहेगा ।
रविवार को पूजा पाठ के साथ ये वाहन लोकार्पित किया गया। इस अवसर पर श्री गुरुजी सेवा न्यास ट्रस्ट के गोपाल अग्रवाल, सीए अभय शर्मा, अमित सिंह सिसौदिया, तरुण लोढ़ा, और सुरेश पिंगले तथा क्रेडाई युथ वेलफेयर ट्रस्ट के अनूप अग्रवाल, अमित गोयल, आशीष गोयल, दीपक अग्रवाल और सुमित मंत्री उपस्थित थे।
शव वाहन के
संचालन का समय– सुबह 9 से संध्या 6 बजे तक रहेगा।
संपर्क सूत्र–
सीए अभय शर्मा- 9827067732
सुरेश पिंगले- 9826900700
Related Posts
March 24, 2025 उर्जोत्सव के तहत तकनीकि,खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का सिलसिला जारी
पीआईईएमआर का वार्षिक अनुष्ठान है उर्जोत्सव।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होंगी तकनीकि […]
September 30, 2020 जैसी भी हो, बहुत सुंदर हो तुम…
सुंदर हो तुम
यूंही कह दो ना आज,कि सुंदर हो तुम।उलझी हुई सी भागती दौड़ती भी,पसंद हो […]
September 29, 2021 स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का रवींद्र नाट्यगृह में होगा स्वागत, शहीदों को किया जाएगा नमन
इंदौर : वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने […]
May 15, 2023 एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक घर में पड़ा मिला शव
अवैध संबंध बताई जा रही हत्या की वजह..?
इंदौर : शहर में हत्या जैसी संगीन वारदातों के […]
April 14, 2020 3 मई तक निरस्त रहेंगी यात्री गाड़ियां, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफण्ड इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद रेल […]
August 20, 2023 कर्ज में दबे सनी देओल के बंगले की होगी नीलामी
56 करोड़ रूपए कर्ज की वसूली के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी किया विज्ञापन।
सनी के […]
January 6, 2022 लिफ्ट मांगकर लूट की वारदात को अंजाम देनेवाली शातिर युवती गिरफ्तार, भिजवाया जेल
इंदौर : छत्रीपुरा थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है जो लिफ्ट मांगकर लोगों के […]