इंदौर: जिले मे असिम्पटोमैटिक/कम लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं, जिनकी सतत निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा एसजीएसआइटीएस कॉलेज में कोरोना कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। जल संसाधन एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा प्रतिदिन उक्त सेंटर पर किए जा रहे कार्य की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी मे मंत्री सिलावट ने रविवार को कोरोना कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर 25 होम आइसोलेटेड मरीजों से वीडियो कॉलिंग पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री सिलावट ने मरीजों का मनोबल बढ़ाते हुए इस महामारी से लड़ने का संबल दिया। चर्चा के दौरान जिन मरीजों की स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर नहीं पाई गई, उन्हें तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु डॉक्टर्स की टीम को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कमांड सेंटर पर काम कर रहे वॉलेंटियर्स के भी हालचाल भी जाने और उनके कार्य की सराहना की।
मंत्री सिलावट ने बताया की 40 डॉक्टर्स एवं 86 ऑपरेटर्स की टीम 24X7 कोरोना कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मॉनिटरिंग कर रही है। वर्तमान मे होम आइसोलेशन में कुल 3 हज़ार 870 मरीज उपचाररत् है। होम आइसोलेटेड मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हें टेली मेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। गत दिवस होम आईसोलेशन में रहकर 431 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
Related Posts
November 23, 2019 फडणवीस के दुबारा महाराष्ट्र का सीएम बनने पर ताई ने जताई खुशी इंदौर : पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने और […]
June 6, 2021 अनलॉक के दौरान शहर में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाना बड़ी चुनौती- सिलावट
इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में […]
April 20, 2024 भोपाल में सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग की सरगना गिरफ्तार
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने और कॉल गर्ल की […]
July 24, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी धराए, 5 लाख की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले दो तस्करों […]
August 30, 2021 देशप्रेम की धुनों और तरानों से गूंजा नवश्रृंगारित गांधी हाल, बीएसएफ के बैंड और कलाकारों के नगमों ने बांधा समां
इंदौर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर गांधी हॉल रविवार शाम राष्ट्रभक्ति के रागों से गूंज उठा। […]
May 20, 2020 बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर प्रशासन शुरू करवाए काम, इससे रुकेगा मजदूरों का पलायन- मोघे इंदौर : 29 गांव से लॉक डाउन हटने से जनता एवं प्रशासन उत्साहित है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते […]
June 8, 2021 जिंदगी की जंग हारा 25 वर्षीय सार्थक, एयरलिफ्ट के पहले ही तोड़ा दम
इंदौर : 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट सार्थक गुप्ता कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए। […]