इंदौर : कोरोना संक्रमण के इस दौर में इंदौर प्रेस क्लब के कई पत्रकार साथी या तो अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं या फिर होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे पत्रकार साथियों का कोरोना संक्रमण पता करने के लिए डॉक्टर द्वारा उन्हें सीटी स्कैन करवाने को कहा जाता है। शहर के हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर में इसके लिए 3000-3500 रुपए तक चार्ज किया जा रहा है। इंदौर प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों के लिए न्यूनतम दरों पर सीटी स्कैन करवाने की व्यवस्था की है।
केवल 800 रुपए में होगा सीटी स्कैन।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब ने सिर्फ ₹800 में सिटी स्कैन की व्यवस्था की है। इसके लिए प्रेस क्लब सदस्य को कोरोना की जांच रिपोर्ट, आधार कार्ड और डॉक्टर का पर्चा प्रेस क्लब को उपलब्ध कराना होगा। प्रेस क्लब द्वारा 800/- रुपए के न्यूनतम शुल्क पर सीटी स्कैन के लिए एक टोकन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस टोकन के माध्यम से प्रेस क्लब द्वारा निर्धारित जवाहर मार्ग स्थित कृति डायग्नोस्टिक सेंटर पर जाकर सदस्य अपना सीटी स्कैन करवा सकते हैं।
यह सुविधा सिर्फ इंदौर प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए ही रहेगी।
Related Posts
July 25, 2019 बीजेपी का सदस्यता अभियान जारी, वीकेंड पर चलेगा विशेष अभियान इंदौर: बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी सदस्यता महाअभियान के तहत इंदौर में भी बूथ […]
December 29, 2023 भंवरकुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्जीय गैंग के तीन बदमाशों को किया […]
November 29, 2019 बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष के लिए 30 नवम्बर को होगी रायशुमारी इंदौर : बीजेपी के नए नगर अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए शनिवार 30 नवम्बर को रायशुमारी की […]
April 5, 2022 कार से अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 9 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में 02 आरोपी अंग्रेजी अवैध शराब की तस्करी करते […]
August 10, 2022 बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने ली बैठक, इंदौर के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री मान. शिव प्रकाश, क्षेत्रीय […]
July 24, 2023 सरकारी ताज़िए का निर्माण करने वाले कलाकारों का किया गया सम्मान
सर्वधर्म संघ ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया सम्मान।
सरकारी ताज़िए पर सेहरा पेश […]
March 28, 2020 कलेक्टर इंदौर बनाए गए मनीष सिंह, जाटव भोपाल भेजे गए भोपाल : प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सर्जरी का सिलसिला शुरू हो गया […]