इंदौर : बीते दो दिनों से नए संक्रमित मामलों में कमीं नजर आ रही है। हालांकि ग्रोथ रेट पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। गुरुवार 6 मई को 18 फीसदी ग्रोथ रेट दर्ज किया गया, जबकि डिस्चार्ज होनेवालों की तादाद अपेक्षाकृत बेहद कम रही। राहत की बात ये भी है कि अब बेड, ऑक्सीजन व जरूरी दवाओं को लेकर हालात में सुधार आया है। अप्रैल माह जैसा पैनिक नहीं है। कोरोना से होने वाली मौतों में भी कमीं आई है।
1753 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 7085 आरटी पीसीआर व 2615 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9790 की टेस्टिंग की गई। 7995 निगेटिव पाए गए। 1753 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 34 रिपीट पॉजिटिव निकले। 8 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो 12 लाख 36 हजार 587 सैम्पल अबतक टेस्ट किए गए हैं। 1 लाख 23 हजार 447 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 85 फ़ीसदी से अधिक ठीक हो गए हैं।
218 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 218 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 8 हजार 711 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 13546 का उपचार चल रहा है।
6 मरीजों की मौत की पुष्टि।
गुरुवार को 6 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1190 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
October 4, 2023 लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का इसी सप्ताह होगा लोकार्पण
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण।
शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के […]
October 2, 2020 बुद्ध नगर में मनाई गई गांधी- शास्त्री जयंती, एनर्जी ड्रिंक के साथ काढा, मास्क व सेनिटाइजर का किया वितरण
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी ने शुक्रवार को गाँधी और शास्त्री जयंती पर कोविड़ सुरक्षा […]
October 1, 2024 अच्छा लीडर वही जो सकारात्मक सोच के साथ नवाचार को अपनाए
बदलाव ही सफलता की कुंजी है।
लोग क्या कहेंगे पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर फोकस […]
May 21, 2023 राजनीति हो तो कृष्ण जैसी – जया किशोरी
इंदौर : मोटिवेशनल स्पीकर और कथा वाचक जया किशोरी ने इंदौर प्रवास के दौरान मीडियाकर्मियों […]
January 16, 2020 कांग्रेसी नेता मंजूर बेग ने बांटी मकर संक्रांति की खुशियां इंदौर : मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस की ओर से अधिकृत रूप से कोई कार्यक्रम आयोजित […]
August 5, 2021 रीवा में स्कूली शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला, कैशियर सहित 24 के खिलाफ प्रकरण दर्ज
रीवा : स्कूल शिक्षा विभाग रीवा में कैशियर अशोक शर्मा एवं सहायक शिक्षक विजय तिवारी ने […]
February 5, 2021 मतदाता पुनरीक्षण सूची को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की आहूत की गई बैठकें, अधिकाधिक नाम सूची में जुड़वाने के दिए गए निर्देश
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा 3, 4, 5 व राऊ के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक […]