इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर धीमी गति से ही सही पर हालात में सुधार नजर आने लगा है। बीते लगभग एक हफ्ते से नए संक्रमित मामलों में गिरावट आ रही है। ग्रोथ रेट घटने के साथ रिकवर होने वालों की तादाद भी बढ़ रही है। गुरुवार 13 मई को जितने संक्रमित मिले उससे डेढ़ गुना से ज्यादा ठीक होकर घर लौटे। इससे लग रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अब थमने लगी है।
1559 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 6892 आरटी पीसीआर और 3032 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9974 की टेस्टिंग की गई। 8349 निगेटिव पाए गए, 1559 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 36 रिपीट पॉजिटिव निकले। 30 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 06 हजार 823 सैम्पलों की जांच की गई। 1 लाख 34 हजार 843 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 85 फीसदी से ज्यादा रिकवर भी हो गए हैं।
2512 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को बड़ी राहत की बात ये रही की जितने नए संक्रमित मिले उससे डेढ़ गुना से अधिक कोरोना को मात देने में कामयाब हुए। 1559 नए संक्रमितों के मुकाबले 2512 कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 16 हजार 493 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 17105 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
9 मरीजों की मौत।
गुरुवार को 9 मरीज कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए चल बसे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1245 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
November 1, 2018 राहुल के सामने भिड़े दिग्विजय- सिंधिया नई दिल्ली: तमाम कवायद के बावजूद मप्र कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। आम […]
January 8, 2025 चीन के HMPV वायरस की भारत में दस्तक के बाद पंजाब में भी बढ़ाई गई सतर्कता
नई दिल्ली : चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस ( HMPV) की भारत में दस्तक के बाद […]
August 3, 2021 नेमा ने कार्यकर्ताओं को जनसंघ- बीजेपी के इतिहास से कराया अवगत
इंदौर : सम्राट अशोक मंडल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 की कार्यसमिति के समापन सत्र को […]
May 21, 2019 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को वाणिज्यिक कर विभाग की एक महिला अधिकारी के घर […]
February 5, 2025 बड़े बिजनेसमैन के बेटे पर विदेशी युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
इंदौर। बिजनेसमैन वैभव राय के बेटे हर्षुल पर रोमानिया की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया […]
July 7, 2024 जिला अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य आगामी 08 माह में पूरा करें ..
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर, […]
March 27, 2021 दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : थाना बाणगंगा पुलिस नें 36 घंटे में दोहरे अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 04 […]