इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब लगभग थमने की कगार पर है। प्रतिदिन उत्साह वर्धक खबर मिल रही है। शुक्रवार 21 मई को पॉजिटिविटी रेट घटकर 9 फ़ीसदी से कम हो गया। यही नहीं नए संक्रमितों के दुगुने से भी ज्यादा मरीज रिकवर होकर घर लौटे। यही रफ्तार कायम रही तो मई अंत तक कोरोना संक्रमण के मामले न्यूनतम स्तर तक पहुंच सकते हैं।
863 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार को 6142 आरटी पीसीआर और 3522 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9914 की टेस्टिंग की गई। 9011 निगेटिव पाए गए। 863 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 11 रिपीट पॉजिटिव निकले। 29 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 85 हजार 204 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1,44,472 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से लगभग 90 फ़ीसदी ठीक हो चुके हैं।
2001 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 2001 मरीज कोरोना संक्रमण को पटखनी देने में कामयाब रहे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1,33,739 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफल रहे हैं। 9432 का इलाज चल रहा है।
6 मरीजों की मौत।
शुक्रवार को 6 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा दी। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1301 मरीज कोरोना के कारण अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं।
Related Posts
April 10, 2025 स्टेट प्रेस क्लब का सप्तऋषि सम्मान समारोह 11 अप्रैल को
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा आयोजित ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव (सीजन-17)’ का […]
July 23, 2022 काशी – अयोध्या के लिए ट्रेन से रवाना होंगे 600 तीर्थ यात्री
विधायक संजय शुक्ला अपनी विधानसभा के वार्ड 13 के रहवासियों को भेज रहे हैं काशी - […]
January 23, 2024 विद्याधाम पर चल रहे रामोत्सव का समापन, भगवान को अर्पित किए 56 भोग
इंदौर : अयोध्या धाम मे सोमवार को राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य, दिव्य मंदिर में राम लला […]
March 8, 2025 शक्ति वॉक के साथ 08 दिवसीय जागरूकता अभियान संपूर्णा का हुआ समापन
महिलाओं को उनके अधिकारों और पुलिस हेल्पलाइन की दी गई जानकारी।
साइबर अपराधों के […]
February 9, 2024 ‘मंथरा गान’ के जरिए मंथरा के सकारात्मक पक्ष को किया गया पेश
इंदौर : कालजयी धर्मग्रंथ रामायण में मंथरा को खलनायिका की दृष्टि से देखा जाता है।महारानी […]
June 20, 2025 19 अगस्त से निजामुद्दीन से चलेगी नई दिल्ली – मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस
रतलाम : ट्रेन संख्या 22209/22210 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के टर्मिनल को […]
August 3, 2022 What’s A Bitcoin Hardware Wallet And The Means It Works? The app is designed to be user-friendly and intuitive, with a range of features that […]